मुंबई । हिंदी और मराठी फिल्मों के धाकड़ अभिनेता जयंत सावरकर का आज निधन हो गया है। जयंत सावरकर जाने माने थिएटर आर्टिस्ट भी थे। जयंत सावरकर लंबे टाइम से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने मराठी और हिंदी सिनेमा में जमकर काम किया। ढेर सारे बड़ी फिल्मों का वे हिस्सा रहे। थिएटर कलाकार होने कि वजह से उनके एक्टिंग में एक अलग स्पार्क नजर आती थी। मराठी सिनेमा में उन्होंने ‘हरि ओम विठला’, ‘गड़बड़ गोंधल’, ’66 सदाशिव’ और ‘बकाल’ जैसी फिल्मों में काम किया, वहीं हिंदी सिनेमा में उन्होंने ‘युगपुरुष’, ‘वास्तव’ और ‘सिंघम’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी।
यह भी पढ़े : विपक्ष की आवाज उठाने वाले सांसद हुए सस्पेंड, पूरे सत्र के लिए राज्यसभा से किया निलंबित
इसी साल 21 मई को जयंत सावरकर को अंबरनाथ मराठी फिल्म महोत्सव (एएमएफएफ) में जीवन गौरव सम्मान दिया गया था। जयंत सावरकर का निधन सोमवार की सुबह अस्पताल में ही हुआ। 100 से ज्यादा मराठी नाटकों में काम कर चुके जयंत सावरकर ने 88 की उम्र में इस दुनिया से विदाई ली। जयंत सावरकर को नटवर्य प्रभाकर पणशिकर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
पु. ल. देशपांडे यांनी लिहिलेल्या अनेक व्यक्तिरेखा जयंत सावरकर यांनी इतक्या सुंदररीत्या साकारल्या की आजही त्या व्यक्तिरेखा वाचताना जयंत सावरकर डोळ्यांसमोर येतात. चाळीस वर्षांपेक्षा जास्त काळ त्यांनी मराठी रंगभूमीची सेवा केली. केवळ नाटकांतच नव्हे, तर मराठी, हिंदी चित्रपट आणि टीव्ही… pic.twitter.com/Br5buEn312
— Vinod Tawde (@TawdeVinod) July 24, 2023