अनिल कपूर की लाडली सोनम बनीं आनंद की दुल्हनिया, खूब लगे ठुमके
अनिल कपूर की लाडली सोनम बनीं आनंद की दुल्हनिया, खूब लगे ठुमके
मुंबई। फिल्म एक्टर अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर शादी में कलाकारों ने जमकर ठुमके लगाए। शादी पंजाबी रीति रिवाज से मुंबई के बांद्रा में हुई। जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे। सोनम कपूर की मौसी कविता सिंह के बैंड स्टैंड बांद्रा स्थित बंगले सनटेक सिग्नेचर आइलैंड में हुआ। दोपहर साढ़े 12 बजे रस्म शुरू हुईं। पहले सोनम ने आनंद को मोतियों की वरमाला पहनाई और फिर आनंद ने सोनम को। इस शादी के लिए अमिताभ बच्चन, करण जौहर, जैकलीन फर्नांडिस सहित कई सितारे वहां पहुंच गए हैं।
कपूर परिवार के लोग सभी का स्वागत करने के लिए पहले से ही वहां मौजूद हैं। ये शादी पंजाबी रीति रिवाज से की गई और उसके बाद शाम को मुंबई के पांच सितारा होटल में रिसेप्शन होगा।
शादी के मंडप में सोनम कपूर को एक लाल चुनर के बीच उनके भाइयों अर्जुन, हर्षवर्धन और मोहित ने मंडप तक लाया। बताया जा रहा है कि सोनम की मौसी के बंगले के लान में शादी की रस्में चल हुई। चार साल पहले सोनम और आनंद के बीच दोस्ती हुई थी जो प्यार में बदल गई। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा।









वेब डेस्क, IBC24

Facebook


