सुष्मिता सेन अब 6 पैक ऐब्स बनाने की तैयारी में

Ads

सुष्मिता सेन अब 6 पैक ऐब्स बनाने की तैयारी में

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 01:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

 मिस यूनिवर्स और एक्ट्रैस सुष्मिता सेन लंबे वक्त से बड़े पर्दे से गायब हैं. उन्होंने कोई बड़ी फिल्म भी साइन नहीं की है। हालांकि, अब वह एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. इसकी वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका फोटो है.

भारत के सिर पर मिस यूनिवर्स का पहला ताज रखने वाली सुष्मिता सेन का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया। यह इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फोटो देखने के बाद हर कोई उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहा है और तो और कुछ ने तो उन्हें शादी तक का प्रपोजल दे डाला है.
सुष्मिता ने सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर अपनी ऐब्‍स दिखाते हुए एक फोटो शेयर की है. उन्‍होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा है, ऐब्‍स बनाने का काम जारी हैं.सुष्मिता के अनुसार, उन्‍होंने अपने 42वें जन्‍मदिन पर ऐब्‍स बनाने का फैसला किया था और वे इसे पूरा करने के लिए लगातार ट्र‍ेनिंग ले रही हैं.

सुष्मिता की यह पोस्ट  इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है औरजिस  पर 91 हजार से ज्‍यादा लाइक्‍स मिल चुके हैं और 1320  से ज्‍यादा कमेंट्स मिल चुके हैं. आपको बता दे कि  सुष्मिता का जन्म 19 नवंबर 1975 को को हुआ. उन्होंने महज 19 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर भारत का नाम रौशन किया और उन्होंने साथ ही दो बच्चियों को गोद लिया है आज उनकी दोनों बेटिया बड़ी हो गयी है और यदाकदा उनके साथ पार्टीस में दिखाई देती है।