Thalapathy Vijay Divorce News: फिर बढ़ी थलपति विजय की मुश्किल, पत्नी संगीता ने लगाए ये गंभीर आरोप, फैमली कोर्ट में लगाई याचिका
Thalapathy Vijay Divorce News: एक्टर विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए याचिका दायर की है।
Thalapathy Vijay Divorce News/Image Credit: IBC24.In
- थलपति विजय की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।
- विजय एक तरफ जहां अपनी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को लेकर परेशान थे।
- एक्टर विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए याचिका दायर की है।
Thalapathy Vijay Divorce News: नई दिल्ली: साउथ सिनेमा के जाने माने स्टार और TVK चीफ थलपति विजय की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। विजय एक तरफ जहां अपनी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज को लेकर परेशान थे। वहीं अब एक और ऐसी खबर सामने आई है, जो विजय के लिए चौंकाने वाली है। (Thalapathy Vijay Divorce News) दरअसल, एक्टर विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए याचिका दायर की है। इतना ही नहीं विजय की पत्नी ने उनपर धोखा देने का आरोप लगाया है। याचिका में विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल का आरोप लगाया गया है।
1999 में हुई थी विजय और संगीता की शादी
Thalapathy Vijay Divorce News: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, थलपति विजय और संगीता की शादी 1999 में हुई थी। इनके दो बच्चे जेशन संजय और दिव्य शशा हैं। वहीं अब शादी के 27 साल बाद संगीता ने विजय पर आरोप लगाया है कि, एक एक्ट्रेस के साथ उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। याचिका में दावा किया गया है कि, इस बारे में उन्हें 2021 में पता चला था कि (Thalapathy Vijay Divorce News) उनके पति किसी एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में थे। इतना ही नहीं, याचिका में बताया गया है कि विजय ने इस रिश्ते को खत्म करने की बात कही थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और इसे जारी रखा और इसका उन्हें कोई पछतावा भी नहीं।
वहीं अब विजय की पत्नी संगीता ने स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 की सेक्शन 27(1)(a) के तहत तलाक फाइल किया है। इस अधिनियम के तहत, पति या पत्नी, दोनों में से कोई भी कोर्ट में तलाक की अर्जी दे सकता है।
विजय और संगीता दो साल से रह रहे अलग
Thalapathy Vijay Divorce News: मिली जानकारी के अनुसार, संगीता ने कहा है कि वह और विजय, पिछले दो साल से अलग-अलग रह रहे हैं और इसी बिनाह पर उन्होंने तलाक की अर्जी दी है। (Thalapathy Vijay Divorce News) केस चेंगलपट्टू फैमिली वेलफेयर कोर्ट में दायर किया गया है। जिसकी अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी। इस दौरान दोनों के मौजूद होने की उम्मीद की जा रही है।
Tamil Nadu | Actor & TVK chief Vijay’s wife, Sangeetha, has filed a petition for divorce in the Chengalpattu family court. In her petition, Sangeetha has accused Vijay of having an extramarital relationship (with an actress) and has sought divorce on those grounds.
— ANI (@ANI) February 27, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-
- Andhra Pradesh Honor Killing : सुबह लिए सात फेरे, रात में बिछ गई लाश! बहन का घर बसते ही भाइयों ने जीजा के साथ जो किया, सुनकर कांप जाएगी रूह
- Chhattisgarh Teacher Bharti Date: छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी कर दी ‘टीचर भर्ती’ की परीक्षाओं की संभावित तारीखें.. अब पूरे होंगे युवाओं के सपने, देखें आप भी..
- Sarrendered Naxalites Chhattisgarh News: इतिहास में पहली बार सरेंडर नक्सलियों ने रखा किसी विधानसभा में कदम.. गृहमंत्री बोले, ‘गनतंत्र की राह वाले आज लोकतंत्र के मंदिर में’..

Facebook


