2018 की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म ‘द पोस्ट’ आज हुई रिलीज!
2018 की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म 'द पोस्ट' आज हुई रिलीज!
इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्म ‘द पोस्ट’ रिलीज हो गयी है। फ़िल्म “द पोस्ट” को अमेरिका में पहले से ही खूब सरहाया जा रहा है, जहाँ फ़िल्म कुछ हफ्ते पहले ही रिलीज हो चुकी है।स्टीवन स्पीलबर्ग द्वारा निर्देशित “द पोस्ट” में बॉलीवुड के जानेमाने कलाकार टॉम हैंक्स और मेरिल स्ट्रीप पहली बार एकसाथ फ़िल्म में नज़र आएंगे और इसी वजह से यह फ़िल्म 2018 की सबसे ज्यादा प्रतीक्षित और सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है।
ये भी पढ़े – रिचा चड्ढा ने लॉन्च किया ‘भोली भाली पंजाबन’ कॉकटेल
हाल ही में मुम्बई में मीडिया के लिए इस फ़िल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था और इस फ़िल्म ने वहाँ मौजूद हर शख्स को अपनी अद्भुत कहानी और शानदार अभिनय से मंत्रमुक्त कर दिया.इसके अलावा, फिल्म को 6 विभिन्न श्रेणियों में गोल्डन ग्लोब पुरस्कार के लिए नामित किया गया था जिसमे सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन शामिल था। टॉम हैंक्स और मेरिल स्ट्रीप के अभिनय को खूब सरहाया और पसंद किया जा रहा है। महान फ़िल्म निर्माता स्टीवन स्पीलबर्ग का निर्देशन प्रशंसा का पात्र बना हुआ है। जिस खूबसूरती और अविश्वसनीय तरीके से फ़िल्म का निर्देशन किया गया है वह क़ाबिले तारीफ है।
ये भी पढ़े –अय्यारी की टीम बीएसएफ के जवानों के साथ मनाएगी लोहड़ी
“द पोस्ट” कैथरीन ग्राहम (स्ट्रीप) की असंगत भागीदारी के बारे में एक रोमांचकारी ड्रामा है, वाशिंगटन पोस्ट की पहली महिला प्रकाशक, और इसके चालित संपादक बेन ब्रैडली (हैंक्स), जो न्यू यॉर्क टाइम्स के साथ अपनी पकड़ बनाने के लिए दौड़ लगाते है ताकि सरकारी रहस्यों का विशाल कवर-अप का पर्दाफाश कर सके जो तीन दशक और चार यू.एस. के राष्ट्रपतियों तक फैल गया है।

Facebook


