Major Trailer : 26/11 में शहीद हुए ‘मेजर’ की कहानी आएगी बड़े पर्दे पर, इस दिन होगी रिलीज

Major Trailer : साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'मेजर' इस महीने रिलीज (Major Trailer)होने वाली है। पिछले साल कोरोना

Major Trailer : 26/11 में शहीद हुए ‘मेजर’ की कहानी आएगी बड़े पर्दे पर, इस दिन होगी रिलीज

Major Trailer: The story of 'Major' who was martyred in 26/11

Modified Date: December 3, 2022 / 04:58 pm IST
Published Date: December 3, 2022 4:58 pm IST

Major Trailer : मेजर। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म ‘मेजर’ इस महीने रिलीज (Major Trailer) होने वाली है। पिछले साल कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी, लेकिन इस साल यह फिल्म 27 मई को सिनेमाघरों में आने के लिए पूरी तरह तैयार है। बता दें फिल्म का टीजर 2021 में रिलीज कर दिया गया था। जिसके बाद अब फिल्म के ट्रेलर को लेकर नई जानकारी सामने आई है।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<

दरअसल, ये फिल्म 26/11 हमले और उस दिन ड्यूटी पर तैनात बहादुर मेजर संदीप पर बनी है। 26/11 मुंबई के ताज होटल में हुए आतंकी हमलों पर बनी इस फिल्म में मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन के बारे में दिखाया जाएगा। बता दें मेजर संदीप एक बहादुर एनएसजी कमांडो थे, जिन्होंने लोगों की जान बचाने के दौरान आतंकी हमले में अपनी जान गंवा दी थी।

 

पहले यह फिल्म पहले 2 जुलाई 2021 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। इस फिल्म का निर्देशन साशी किरण टिक्का ने किया है। वहीं, फिल्म में अदिवी शेष, प्रकाश राज, शोभिता और सई मांजरेकर और रेवती मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म मेजर को दो भाषाओं हिंदी और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर 9 मई को रिलीज किया जाएगा।

Read More: राजस्थान में भीषण गर्मी का सितम, BSF के जवानों ने तपती रेत पर सेका पापड़, देखें VIDEO

Read More: सावधान! लगातार बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ, आप भूलकर भी न करें ये पांच गलतियां


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com