वर्ल्ड ऑफ गोल्ड वीडियो से समझें फिल्म गोल्ड के पीछे की कहानी
वर्ल्ड ऑफ गोल्ड वीडियो से समझें फिल्म गोल्ड के पीछे की कहानी
एक्सेल एंटरटेनमेंट ने हाल ही में “वर्ल्ड ऑफ गोल्ड” नामक एक वीडियो साझा किया है जिसमें फिल्म को स्क्रीन पर लाने में पर्दे के पीछे लगी मेहनत से रूबरू करवाने की कोशिश की गई है।सेट से जुड़ी सभी बारीकियों से ले कर मेकओवर और मौसम के साथ किये जाने वाले संघर्ष तक, इस वीडियो में 1940 दशक के उस युग को “गोल्ड” में फिर से जीवित करने की दर्दभरी कहानी बयां की गई है।
निर्देशक रीमा कागती ने कहा,”गोल्ड यू तो एक खेल फिल्म है लेकिन यह देश के जन्म को भी थोड़ा छूने की भी कोशिश करती है।”इस प्रोजेक्ट के साथ अक्षय कुमार ने कहा, “गोल्ड एक आदमी के सपने, उनके संघर्ष और एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत को उसका पहला गोल्ड जीताने की यात्रा के बारे में है।”
ये भी पढ़ें –सुनीता विलियम्स उड़ाएगी नासा की पहली प्राइवेट स्पेसशिप
निर्माताओं ने एनामोर्फिक शूट करने का चयन किया क्योंकि वे इसके जरिये वास्तविकता महसूस करनवाना चाहते थे, जैसे कि आप जो देख रहे हैं उसे 1940 के दशक में फ़िल्माया गया है इसिलए इसमें पुरानी कारें, ट्रेन स्टेशन और वास्तविक स्टेडियम शामिल किये गए है।मेकअप टीम को भी कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा क्योंकि हर सुबह लगभग 20 कलाकारों का मेकअप करने के लिए उनके पास 2 घंटे का वक़्त होता था। इतना ही नहीं, परफेक्ट लुक पाने के लिए लंदन में कुछ संग्रहालयों में शोध किया गया ताकि वह अध्ययन कर सके कि उस दौर में सभी पुरुष किस तरह के ट्यूब और कपड़े पहना करते थे।रीमा कागती ने साझा किया,”जब हम इंग्लैंड में थे तो गोल्ड के लिए मुंबई से क्रू था, यॉर्कशायर से स्थानीय दल और लंदन से भी लोग आ रहे थे, जो वास्तव में लोगों का एक बहुत ही दिलचस्प मिश्रण था।उन्होंने यह भी साझा किया कि कैसे इंग्लैंड का मौसम एक ख़ौफ़नाक सपना था जहाँ बेहद ठंड होती थी और अगले शेड्यूल के लिए भारत के मौसम बिल्कुल इसके विपरीत था।
ये भी पढ़ें –केंद्र सरकार का बड़ा फैसला यूपीएससी के लिए अधिकतम उम्र हुई 32 साल
जबकि अक्षय कुमार फ़िल्म में मैनेजर की भूमिका में नज़र आएंगे और कुणाल कपूर टीम के कोच निभाते हुए दिखाई देंगे। वही अभिनेता अमित साध, विनीत सिंह और सनी कौशल दूसरों के बीच खिलाड़ियों की भूमिका में देखाई देंगे। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित और रीमा काग्टी द्वारा निर्देशित “गोल्ड” 15 अगस्त 2018 के दिन बड़े पर्दे पर दर्शकों से रूबरू होगी।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


