पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी के बाद तबाह हो गई इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की जिंदगी, कभी लाखों दिलों की थी धड़कन, जी रही तन्हाई में

Bollywood Actress Marry With Pakistani Cricketer कई कलाकार रातों रात फर्श से अर्श तक पहुंच गए तो कई कलाकार यहां अर्श से फर्श तक

पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी के बाद तबाह हो गई इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की जिंदगी, कभी लाखों दिलों की थी धड़कन, जी रही तन्हाई में
Modified Date: December 4, 2022 / 09:48 am IST
Published Date: December 4, 2022 9:48 am IST

नई दिल्ली: Bollywood Actress Marry With Pakistani Cricketer मुंबई को मायानगरी कहा जाता है, जिसके कई कारण है। लेकिन एक कारण बॉलीवुड भी है। बॉलीवुड की दुनिया सामान्य दुनिया से बेहद अलग है। इस इंडस्ट्री ने कई कलाकारों को रातों रात फर्श से अर्श तक पहुंचते देखा है तो कई कलाकार यहां अर्श से फर्श तक पहुंच गए। चाहे बात बिग ​बी अमिताभ बच्चन की करें या किसी और कलाकार की, हर किसी ने यहां बुरे दौर देखें हैं। ऐसी ही एक अदाकारा बॉलीवुड में थी, जिन्होंने एक दौर में लाखों दिलों पर राज किया है। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेटर के साथ शादी करने के बाद उनका करियर तबाह हो गया और आज वो तन्हा जिंदगी जी रही है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन हैं वो एक्ट्रेस?

Read More: मशहूर टीवी एक्टर पर लगे गंभीर आरोप, 12 साल की लड़की के साथ की ऐसी हरकतें, फैंस सुना रहे खरीखोटी 

Bollywood Actress Marry With Pakistani Cricketer दरअसल 1972 से 1985 के दौर में अपने शानदार अभिनय के जरिए लोगों के दिलों में राज करने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि रीना रॉय हैं। यह हसीना फिल्मों में हिट थी और इंडस्ट्री की ग्लैम डॉल कही जाती थी। रीना रॉय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। वायरल तस्वीर 1975 में आई फिल्म जख्मी की हैं। इस फोटो में रीना रॉय, राकेश रोशन के अलावा एक्टर तारिक अली खान नजर आ रहे हैं।

Read More: बिंदास गर्ल का बोल्ड लुक, दिए ऐसे-ऐसे पोज, देखें तस्वीरें 

7 जनवरी, 1957 में जन्मी रीना रॉय 1972 से 1985 तक कई फिल्मों में लीड रोल में नजर आईं। वह अपने समय की टॉप एक्ट्रेस थीं और सबसे अधिक कमाई करने वाली एक्ट्रेस थीं। हिन्दी सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें शर्मिला टैगोर के साथ 1998 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 1977 में आई फिल्म अपनापन में सहायक अभिनेत्री के लिए उन्हें यह अवॉर्ड दिया गया था। वहीं नागिन (1976) और आशा (1980) के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार के लिए भी उन्हें नामांकित किया गया था।

Read More: युवाओं को दिवाली गिफ्ट, 46 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती का हुआ ऐलान, सरकार ने ट्वीट कर दी खुशखबरी

एक समय ऐसा भी आया, जब रीना रॉय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर खिलाड़ी मोहसिन खान से शादी करने के बाद इंडस्ट्री छोड़ दी। हालांकि यह शादी आधिक समय तक नहीं चली और दोनों ने तलाक ले लिया। उनकी बेटी सनम की कस्टडी उनके पति को मिली थी, लेकिन रीना ने इसके लिए लड़ाई लड़ी और उनके पूर्व पति ने दोबारा शादी कर ली तो उन्हें उनकी बेटी की कस्टडी मिल गई।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Entertainment Say (@entertainmentsay)

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"