हिट हुई विक्की कौशल की ‘जरा हटके जरा बचके’, जानिए फिल्म ने कितने करोड़ कमाए…

हिट हुई विक्की कौशल की 'जरा हटके जरा बचके' : Vicky Kaushal's 'Zara Hatke Zara Bachke' became a hit, know how many crores the film earned...

हिट हुई विक्की कौशल की ‘जरा हटके जरा बचके’, जानिए फिल्म ने कितने करोड़ कमाए…
Modified Date: June 13, 2023 / 03:27 pm IST
Published Date: June 13, 2023 3:24 pm IST

मुंबई । सिनेमाघरों में विक्की कौशल की नई फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ धूम मचा रही है। इस फिल्म के कलेक्शन काफी अच्छे आ रहे है। 11वें दिन विक्की और सारा की फिल्म ने 2 करोड़ 70 लाख की कमाई की। इसी के साथ शुरुआती 11 दिनों में ‘जरा हटके जरा बचके’ फिल्म की कमाई 56 करोड़ 25 लाख हो गई है। इस फिल्म को 40 करोड़ के बजट के साथ बनाया गया है।

यह भी पढ़े :  राजस्व सचिव के साथ पटवारियों की बैठक खत्म, पटवारी संघ बोले – सभी 8 मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई… 

विक्की और सारा कि फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। लक्ष्मण इससे पहले लुका छिपी और मिमी जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके है। इन फिल्मों को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया। बतौर डायरेक्टर लक्ष्मण ने हिट फिल्मों कि हैट्रिक लगा दी है। इस फिल्म में सारा और विक्की एक ऐसे विवाहित कपल का रोल प्ले कर रहे है। जो एक दूसरे से तलाक लेना चाहते है।


लेखक के बारे में