आप के आ जाने से ..चढ़ती जवानी तक गाने पर डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया में सुपरहिट
आप के आ जाने से ..चढ़ती जवानी तक गाने पर डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया में सुपरहिट
रायपुर। सोशल मीडिया पर इन दिनों यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, यह किसी शादी समारोह में डांस का वीडियो है। जो सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें डांस का जो तड़का लगाया है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- इस फिल्म में देश के सबसे बड़े घोटालेबाज के रुप में नजर आएंगे गोविंदा
90 के दशक में गोविंदा और नीलम पर फिल्माया गया ‘मैं से न मीणा से न साथी से’ ये गाना काफी हिट हुआ था। लेकिन इस गानों को एक बार फिर इस जिंदादिल जोड़ी ने जिंदा कर दिया है। गाना अगर गोविंदा का हो तो डांस निकलना लाजिमी है।
ये भी पढ़ें- संजू का ट्रेलर रिलीज, बाबा का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन
सोशल मीडिया पर इस गाने पर अंकल के बेहतरीन डांस के लोग कायल हो गए हैं। सोशल मीडिया में एक ही दिन में अंकल के डांसर अवतार को लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया है। सोशल मीडिया पर ये डांस का ये वीडियो वायरल होने के बाद उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है जो इसी मंच का है। बहरहाल वीडियो किस शहर का है ये पता नहीं चल पाया है, लेकिन डांसफ्लोर पर अंकल का बेहतरीन डांस देशभर में काफी पसंद किया जा रहा है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


