Yamini Singh Marriage : इस बड़ी एक्ट्रेस ने गुपचुप रचाई शादी, सहेली की एक पोस्ट से लीक हो गईं दुल्हन वाली तस्वीरें, देखें पहली झलक

भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह शादी के बंधन में बंध गई हैं। दुल्हन के रूप में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Yamini Singh Marriage : इस बड़ी एक्ट्रेस ने गुपचुप रचाई शादी, सहेली की एक पोस्ट से लीक हो गईं दुल्हन वाली तस्वीरें, देखें पहली झलक
Modified Date: April 21, 2026 / 11:35 pm IST
Published Date: April 21, 2026 11:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • यामिनी सिंह ने रचाई शादी, तस्वीरें वायरल।
  • दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत नजर आईं एक्ट्रेस।
  • एक्ट्रेस श्रृष्टि ने शेयर की वेडिंग फोटोज।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Yamini Singh Marriage भोजपुरी फिल्म जगत से एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। अपनी खूबसूरती और टैलेंट से दर्शकों का दिल जीतने वाली मशहूर एक्ट्रेस यामिनी सिंह शादी के बंधन में बंध गई हैं। सोशल मीडिया पर दुल्हन बनी यामिनी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस और भोजपुरी सितारे उन्हें इस नए सफर के लिए लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

एक्ट्रेस श्रृष्टि ने शेयर की तस्वीर

यामिनी की शादी का खुलासा तब हुआ जब एक्ट्रेस श्रृष्टि ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए एक भावुक नोट लिखा। Bhojpuri Actress Yamini Singh Wedding Photos श्रृष्टि ने अफसोस जताया कि वे इस खास मौके पर मौजूद नहीं रह सकीं, लेकिन उन्होंने यामिनी को जीवन की नई शुरुआत के लिए ढेर सारा प्यार दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shristi Pathak (@theshristi_05)

साल 2019 में ‘पत्थर के सनम’ के साथ किया डेब्यू

बता दें कि लखनऊ में जन्मी और पुणे से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने वाली यामिनी को इंडस्ट्री में उनकी लंबाई की वजह से काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। उन्हें भोजपुरी की सबसे लंबी एक्ट्रेस माना जाता है। साल 2019 में फिल्म ‘पत्थर के सनम’ से डेब्यू करने वाली यामिनी एक प्रोफेशनल फैशन डिजाइनर भी हैं। उनके घरवाले उन्हें प्यार से ‘शायरा’ कहकर बुलाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chahaat Sing (@chahatsingh001)

इन्हे भी पढ़ें:-

 

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism & Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..