ENO-Nescafe Fake Product: क्या आप भी पीते हैं ENO और इस ब्रांड की कॉफी, तो हो जाइए सावधान, भुगतना पड़ सकता है अंजाम, देखें वीडियो

ENO-Nescafe Fake Product: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मधु विहार इलाके में चल रहे एक बड़े अवैध कारखाने का भंडाफोड़ किया है।

ENO-Nescafe Fake Product: क्या आप भी पीते हैं ENO और इस ब्रांड की कॉफी, तो हो जाइए सावधान, भुगतना पड़ सकता है अंजाम, देखें वीडियो

ENO-Nescafe Fake Product:/Image Credit: Sachin gupta X Handle

Modified Date: April 21, 2026 / 10:59 pm IST
Published Date: April 21, 2026 10:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अवैध कारखाने का भंडाफोड़ किया है।
  • कारखाने में मशहूर ब्रांड्स ENO और नेस्कैफे के नाम पर नकली उत्पाद तैयार किए जा रहे थे।
  • क्राइम ब्रांच की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ENO-Nescafe Fake Product: नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कई बड़े ब्रांड्स के डुप्लीकेट सामान बनाए जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मधु विहार इलाके में चल रहे एक बड़े अवैध कारखाने का भंडाफोड़ किया है। इस कारखाने में मशहूर ब्रांड्स ENO और नेस्कैफे के नाम पर नकली उत्पाद तैयार किए जा रहे थे। (ENO-Nescafe Fake Product) खुफिया जानकारी के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने दो अवैध इकाइयों को सील किया है। इस कार्रवाई में लगभग 20 लाख रुपए मूल्य का नकली सामान और मशीनरी जब्त की गई है। यह गिरोह एक परिष्कृत वितरण नेटवर्क के जरिए स्थानीय थोक और खुदरा बाजारों को निशाना बना रहा था।

छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में तैयार माल और कच्चा माल मिला है। जब्त किए गए सामान की सूची इस प्रकार है:

लगभग 1,00,000 नकली ENO पाउच।

50,000 से अधिक नकली नेस्कैफे कॉफी पाउच।

500 किलो खुली कॉफी पाउडर।

तीन बड़ी पैकेजिंग मशीनें और ब्रांडेड स्टिकर के रोल।

चार लोग हुए गिरफ्तार

ENO-Nescafe Fake Product: इस रैकेट के सिलसिले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम उत्तम दास, पपई दास (उर्फ पंकज), नितिन भारद्वाज और संजय बंसल। जांच में सामने आया है कि यह समूह पिछले दो महीनों से इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए एक समन्वित अभियान चलाया। (ENO-Nescafe Fake Product)  नितिन भारद्वाज दिल्ली से फरार हो गया था, जिसे तकनीकी निगरानी के जरिए उत्तराखंड के देहरादून (सहस्त्रधारा क्षेत्र) से गिरफ्तार किया गया। वहीं एक अन्य आरोपी संजय बंसल को दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास से पकड़ा गया।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.