Radhika Khera on Pappu Yadav: राधिका खेड़ा का पप्पू यादव के बहाने कांग्रेस पर तीखा हमला.. लिखा.. “भूल गए संसद में इनकी पत्नी भी बैठती है”.. पढ़ें पूरा पोस्ट

Radhika Khera on Pappu Yadav Controversial Statement: पप्पू यादव के महिलाओं पर विवादित बयान पर राधिका खेड़ा भड़कीं, कांग्रेस पर भी साधा निशाना।

Radhika Khera on Pappu Yadav: राधिका खेड़ा का पप्पू यादव के बहाने कांग्रेस पर तीखा हमला.. लिखा.. “भूल गए संसद में इनकी पत्नी भी बैठती है”.. पढ़ें पूरा पोस्ट

Radhika Khera on Pappu Yadav Controversial Statement || Image- The Tribune file

Modified Date: April 21, 2026 / 11:26 pm IST
Published Date: April 21, 2026 10:54 pm IST

नई दिल्ली: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के महिलाओं पर दिए गये आपत्तिजनक बयान पर अब विपक्षी दल के नेताओं की तरफ से जमकर हमला हो रहा है। (Radhika Khera on Pappu Yadav Controversial Statement) पप्पू यादव के बहाने भाजपा के नेता सीधे कांग्रेस पर हमलावर है। भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा ने भी इस मामले में पप्पू यादव और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है।

राधिका ने लिखा, “डूब मरिये”

दरअसल पूर्णिया सांसद के बयान पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए राधिका खेड़ा ने ‘एक्स’ पर लिखा है कि, “एक तरफ “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” नारा, दूसरी ओर कांग्रेस MP पप्पू यादव जैसा कुत्सित स्त्री-विरोधी चेहरा। महिलाओं की योग्यता को बिस्तर से जोड़ने वाले ये ‘माननीय’ भूल गए संसद में इनकी पत्नी भी बैठती है।” राहुल गांधी के चहेते का बयान हर संघर्षशील महिला के चरित्र पर तेजाब है। डूब मरिए!”

महिला आयोग ने थमाया नोटिस, माँगा तीन दिनों में जवाब

महिलाओं को लेकर विवादित बयान देने वाले पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव महिला आयोग के घेरे में आ गये हैं। (Radhika Khera on Pappu Yadav Controversial Statementबिहार महिला आयोग ने सांसद को इस मामले में नोटिस भेजकर जवाब माँगा है। महिला आयोग ने उनसे इस मामले में तीन दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने को कहा है।

बिहार महिला आयोग के नोटिस में उल्लेख है कि, “सोशल मीडिया के माध्यम से एक प्रसारित वीडियो में राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं के प्रति आपके द्वारा घृणित बयान दिया गया है। जिसमें आपके द्वारा यह बात कही गई है कि राजनीति में कार्य कर रही महिलाएं किसी न किसी राजनेताओं के साथ बेड शेयर करके ही आती हैं, जो महिलाओं के आत्मसम्मान एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाती है।”

महिला आयोग ने आगे लिखा है कि, “इस प्रकार उक्त महिला अपना पक्ष रखते हुए बड़े आघात एवं जवाब की मांग करती है कि आपके द्वारा इस तरह की घृणित बयान क्यों दिया गया? साथ ही क्यों नहीं आपके खिलाफ लोकसभा की सदस्यता रद्द करने हेतु लोकसभा अध्यक्ष से अनुशंसा की जाए? अतः अपने उक्त घृणित बयान के संबंध में स्पष्ट जवाब पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। इसे अत्यावश्यक समझा जाए।”

क्या था पप्पू यादव का विवादित बयान?

गौरतलब है कि, पूर्णिया के निर्दलीय सांसद का सोशल मीडिया पर एक बेहद आपत्तिजनक बयान वाला वीडियों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पप्पू यादव ने अपने बयान में देश की राजनीति में महिलाओं के लिए बिना किसी समझौते के आगे बढ़ना लगभग असंभव होने का दावा किया है। पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, भले ही भारतीय समाज में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया जाता है, लेकिन वास्तविकता इसके बिल्कुल उलट है।

पप्पू यादव के बयान के मुताबिक़, अधिकांश महिलाओं की राजनीति में शुरुआत प्रभावशाली लोगों के निजी दायरे से होती है। (Radhika Khera on Pappu Yadav Controversial Statement) पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि, सत्ता के गलियारों में महिलाओं के शोषण की प्रवृत्ति गहराई तक जड़ें जमा चुकी है। पप्पू यादव ने कहा कि कड़वी सच्चाई यह है कि 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बिस्तरों से शुरू होता है। महिलाएं किसी प्रभावशाली नेता के रूम में गए बिना राजनीति नहीं कर सकतीं।

 

नेताओं के चरित्र पर पप्पू यादव ने उठाए सवाल

वीडियो में पप्पू यादव ने नेताओं के चरित्र पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि संसद और विधानसभाओं में बैठे कई जनप्रतिनिधि महिलाओं को सम्मान की नजर से नहीं देखते। न्होंने यहां तक कहा कि बड़ी संख्या में नेता अश्लील सामग्री देखते हैं और इसकी जांच के लिए उनके मोबाइल फोन की पड़ताल होनी चाहिए, क्योंकि डिजिटल डाटा पूरी तरह मिटाया नहीं जा सकता।

अस्पताल में दाखिल हुए सांसद

गौरतलब है कि, इस वीडियो के सामने आने के बाद बिहार के महिला आयोग ने पप्पू यादव को जैसे ही नोटिस भेज, वह बीमार हो गए और उन्हें अस्पताल में इलाज करते हुए देखा गया। (Radhika Khera on Pappu Yadav Controversial Statement) ऐसे में अब सोशल मीडिया यूजर्स बयान को पॉलिटिकल स्टंट और अस्पताल में दाखिल होने को नाटक बता रहे है।

इन्हें भी पढ़ें:-

नकली मौनजारो इंजेक्शन मामला: फार्मा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एली लिली ने कार्रवाई का स्वागत किया

द्रमुक शासन के अंतर्गत तमिलनाडु में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है: मुख्यमंत्री नायडू

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमले की धमकी देने वाले को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

चक्‍करपुर भूखंड मामले में उच्चतम न्यायालय का हरियाणा के अधिकारियों को नोटिस

सामने आने वाले हर अवसर में से हमेशा बेहतर विकल्प चुनने की कोशिश की: कृतिका कामरा

घुसपैठियों से मुक्त पश्चिम बंगाल में हर साल युवाओं को एक लाख नौकरियां मुहैया कराएगी भाजपा : शाह


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown