Zee Horror Show 1993 / Image Source : SCREENGRAB
एंटरटेनमेंट डेस्क : Zee Horror Show 1993 हॉरर फिल्मों और शोज का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है, लेकिन 1993 में टीवी की दुनिया में एक ऐसा शो आया जिसने डर की नई परिभाषा लिखी। हम बात कर रहे हैं जी हॉरर शो (Zee Horror Show) की। यह वह दौर था जब रामसे ब्रदर्स, जिन्होंने ‘वीराना’ और ‘पुराना मंदिर’ जैसी कल्ट फिल्मों से सिनेमाघरों में दहशत फैलाई थी, उन्होंने छोटे पर्दे पर दस्तक दी थी। इस शो का खौफ ऐसा था कि लोग इसे देखने के बाद रात को अकेले घर के किसी भी कोने में जाने से कतराते थे।
शुरुआत में मेकर्स ने इस शो के लिए केवल 24 एपिसोड की डील की थी, लेकिन जैसे ही यह जी टीवी पर प्रसारित हुआ, इसने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। Ramsay Brothers Horror दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाया और जो सफर 24 एपिसोड से शुरू हुआ था, वह 364 एपिसोड तक जा पहुँचा।
इस शो में उस समय के दिग्गज कलाकार जैसे पंकज धीर, अर्चना पूरन सिंह और शगुफ्ता अली नजर आए थे। रामसे ब्रदर्स ने अपनी सुपरहिट फिल्म पुराना मंदिर का बैकग्राउंड म्यूजिक इसमें इस्तेमाल किया था, जो कानों में पड़ते ही रोंगटे खड़े कर देता था। इस शो का नाम पहले ‘जी हॉरर शो’ था, जिसे बाद में बदलकर अनहोनी कर दिया गया था। इस शो की खासियत थी इसकी कहानियाँ। हर तीन-चार एपिसोड में एक नई कहानी दिखाई जाती थी, जो तंत्र-मंत्र, आत्माओं और खौफनाक भूतों पर आधारित होती थी।
9 साल तक लगातार दर्शकों को डराने वाले इस शो को आज भी 90 के दशक का सबसे डरावना शो माना जाता है। Indian Horror TV Shows इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि IMDb पर इसे 8.1 की शानदार रेटिंग मिली है। अगर आप उस दौर के उस पुराने खौफ को फिर से महसूस करना चाहते हैं, तो यह शो आज भी यूट्यूब पर उपलब्ध है।
इन्हे भी पढ़ें:-