Good Friday 2023 : आखिर क्यों मनाया जाता है  Good Friday? जानें इसके पीछे का इतिहास और महत्व

Ads

Why is Good Friday celebrated? Know the history and importance behind it: ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार है जो 7 अप्रैल 2023 को मनाया जाएगा।

  •  
  • Publish Date - April 5, 2023 / 09:08 AM IST,
    Updated On - April 5, 2023 / 09:08 AM IST

Special prayer will be held in Bhopal Church on Good Friday

 Good Friday 2023 : नई दिल्ली। गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार है जो 7 अप्रैल 2023 को मनाया जाएगा। गुड फ्राइडे की डेट का निर्धारण ईस्टर रविवार की तिथि से तय होता है। ईस्टर रविवार से तीन दिन पहले हर साल गुड फ्राइडे मनाया जाता है। ईस्टर रविवार का निर्धारण पूर्णिमा और बसंत विषुव के बाद आने वाले पहले रविवार से किया जाता है। ईस्टर ईसाई धर्म में वह पवित्र दिन माना जाता है जिस दिन ईसा मसीह मृत्यु के बाद फिर से जीवित हो उठे थे। इससे ठीक तीन दिन पहले ईसा मसीह को क्रूस पर लटकाया गया था जहां बेहद ही दर्दनाक तरीके से उन्हें मृत्यु दंड दिया गया था।

read more : आज से 2 दिन के अवकाश पर रहेंगे बैंक कर्मचारी, कर रहे इस मामले में कार्रवाई की मांग 

 

गुड फ्राइडे का इतिहास- Good Friday 2023

Good Friday 2023 : गुड फ्राइडे, जिसे विभिन्न नामों से भी जाना जाता है, वह उत्सव का दिन नहीं बल्कि शोक का दिन है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन ईसा मसीह ने मानवता को पापों से मुक्त कराने के लिए खुद दुख सहा और अपनी जान न्योछावर कर दी। यीशु को एक बड़े आकार की लकड़ी के क्रॉस पर बांध दिया गया और हथेलियों और पैरों में कीलें ठोंक दी गई थीं। कीलों से जकड़े हुए ईसा मसीह के शरीर को एक पवित्र आकृति के रूप में माना जाने लगा और तब से ही उनके इस रूप की पूजा होने लगी। ऐसा होने के बावजूद, ईसाइयों में यह मान्यता है कि “गुड फ्राइडे” का अर्थ है “भगवान का शुक्रवार”। इस दिन लोग अपने दर्द और पीड़ा से मुक्ति पाने के लिए उन्हें याद करते हैं और उनसे प्रार्थना करते हैं।

read more : Earthquake : भूकंप से हिली पनामा सिटी की धरती, 6.3 रही तीव्रता 

 

गुड फ्राइडे का महत्व- Good Friday 2023

Good Friday 2023 : गुड फ्राइडे ईसाई समुदाय में एक महत्वपूर्ण अवसर है। क्योंकि इस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था, इसलिए ईसाइयों के बीच इसदिन को ब्लैक फ्राइडे के रूप में भी जाना जाता है। जानकारों के मुताबिक ‘गुड’ की उत्पत्ति ‘पवित्र’ से हुई है, जबकि शुक्रवार वह दिन था, जब ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। गुड फ्राइडे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ईसाई मान्यता के अनुसार ऐसा माना जाता है कि ईसा मसीह ने अपनी मृत्यु के साथ ही दुनिया के सारे पाप अपने ऊपर ले लिए।

 

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें

शीर्ष 5 समाचार