#IBC24Jansamvad in Gwalior : जिस दिन वो राजनीति में आए मैं राजनीति छोड़ दूंगा, महाआर्यमन के राजनीति में उतरने को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही ये बात

Ads

IBC24Jansamvad : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर IBC24 ने एक खास कार्यक्रम #IBC24Jansamvad आयोजित किया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से नेताओं

  •  
  • Publish Date - April 16, 2023 / 03:26 PM IST,
    Updated On - April 16, 2023 / 03:26 PM IST

IBC24Jansamvad

भोपाल: #IBC24Jansamvad in Gwalior : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव महज कुछ ही महीने बचे हुए हैं। इस चुनावी साल में नेता और जन​प्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्रों में चुनाव की तैयारियों में लगे हैं और प्रदेश के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर IBC24 ने एक खास कार्यक्रम #IBC24Jansamvad आयोजित किया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से नेताओं और जनप्रतिनिधियों से सीधे जनता से जुड़े सवाल पूछ रहे हैं।

#IBC24Jansamvad कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से हमारे Managing Editor परिवेश वात्स्यायन ने कई तीखे सवाल पूछे। #IBC24Jansamvad कार्यक्रम के दौरान IBC24 के Managing Editor परिवेश वात्स्यायन ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनके बेटे महाआर्यमन के राजनीति में उतरने को लेकर सवाल किया। इस सवाल का जवाब देते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, जब तक मै राजनीति में हूं, तब तक महाआर्यमन राजनीति में नहीं आएंगे, जिस दिन महाआर्यमन राजनीति में आएंगे मैं राजनीति छोड़ दूंगा।

कांग्रेस को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कही ये बड़ी बातें

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की वर्तमान स्थिति और नेताओं को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जो पार्टी स्वयं हवा हवाई हो वो बातें भी हवा हवाई करते हों, जिस पार्टी का जनाधार खत्म हो रहा है, उन्हें अंगूर खट्टे ही नजर आएंगे। भाजपा को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा मेरे लिए मेरा अपना घर है, मेरी दादी जनसंघ से जुड़ी और भाजपा की संस्थापक रहीं।

#IBC24Jansamvad ज्योतिरादित्य सिंधिया से संवाद की बड़ी बातें

  • हमारे पूर्वजों ने ग्वालियर के विकास के लिए आजादी से पहले और आजादी के बाद भी काम किए। मेरी कोशिश है कि समूचे संभाग में विकास के काम हों, मालवा संभाग में भी हमने कई विकास कार्य करवाएं हैं। चंबल से पानी लाने की योजना जल्द शुरू किया जाएगा।
  • 9 साल में जो काम हुए उससे भारत में उड़ान सेवाएं बेहतर हुई है। 75 सालों में 74 एयरपोर्ट बने। हमारी सरकार के 9 साल के दौरान 74 नए एयरपोर्ट बनाए।
  • आधुनिक एयरपोर्ट का निर्माण ग्वालियर में किया गया
  • हमारे देश में अभी साढ़े 14 करोड़‌ यात्री विमान से यात्रा करते हैं। रेलवे में साढ़े 18 करोड़‌ लोग फर्स्ट और सेकंड एसी में यात्रा करते हैं।
  • जब तक ज्योतिरादित्य राजनीति में है, तब तक महाआर्यमन राजनीति में नहीं आएंगे, जिस दिन वो राजनीति में आएंगे मैं राजनीति छोड़ दूंगा।