Farrukhabad Encounter: 8 साल की मासूम से दरिंदगी के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस ने मार गिराया 1 लाख का इनामी अपराधी, रेपिस्ट मनु था साइको किलर
Farrukhabad Encounter: 8 साल की मासूम से दरिंदगी के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस ने मार गिराया 1 लाख का इनामी अपराधी, रेपिस्ट मनु था साइको किलर

Farrukhabad encounter, UP police encounter, child rape case UP, minor girl murder, Manu encounter news, UP SOG operation, Farrukhabad crime, encounter in Uttar Pradesh, Farrukhabad news update, rape accused killed, police shootout India, jungle encounter UP,
- 8 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या का मामला,
- आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया,
- 1 लाख का इनामी अपराधी था मनु,
फर्रुखाबाद: Farrukhabad Encounter: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साइको क्रिमिनल को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। यह वही दरिंदा था जिस पर आरोप था कि उसने बुआ के घर आई 8 साल की मासूम बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया था।
Farrukhabad Encounter: 27 जून को मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में बच्ची अचानक लापता हो गई थी। 28 जून को मैनपुरी जिले के भोगांव इलाके में उसका शव बरामद हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि बच्ची के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। यह मामला सामने आते ही जिलेभर में हड़कंप मच गया और पुलिस पर दबाव बढ़ गया कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। इस वारदात का मुख्य आरोपी मनु पुत्र लटूरी सिंह निवासी पखना थाना मेरापुर था। वह एक साइको प्रवृत्ति का अपराधी था, जिसकी आपराधिक हिस्ट्री पहले से ही लंबी थी। उस पर हत्या, लूट, रंगदारी और अपहरण जैसे गंभीर अपराध दर्ज थे। बच्चों को निशाना बनाना उसकी मानसिक विकृति को दर्शाता है। इसी वजह से पुलिस ने उस पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।
Farrukhabad Encounter: शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी खाटू श्याम मंदिर के पीछे जंगल में छिपा है। इसके बाद मोहम्मदाबाद थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को फंसा देखकर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली एसओजी प्रभारी सचिन सिंह चौधरी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जिससे वे बच गए लेकिन गिरने से उनके हाथ में चोट आई। इस दौरान एसओजी जवान अमरदीप भी घायल हुआ। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की जिसमें आरोपी को दो गोलियां लगीं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Farrukhabad Encounter: Encounter of rapist psycho killer Manu, accused of brutality on an 8-year-old innocent,
FARRUKHABAD
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am