BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

उप्र: विवाद के बाद किसान नेता, उनके बेटे और भाई की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

उप्र: विवाद के बाद किसान नेता, उनके बेटे और भाई की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

उप्र: विवाद के बाद किसान नेता, उनके बेटे और भाई की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Deepak Sahu
Published: 08 Apr 2025 | 8:59 pmModified: 09 Apr 2025 | 12:12 am

फतेहपुर/कानपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रास्ता बाधित करने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता, उनके बेटे और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रयागराज रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रेम कुमार गौतम ने बताया कि मृतकों की पहचान भाकियू की जिला इकाई के उपाध्यक्ष पप्पू सिंह (50), उनके बेटे अभय सिंह (22) और छोटे भाई पिंकू सिंह (45) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना हथगांव थाना क्षेत्र के अखरी गांव की है जहां पप्पू सिंह और गांव के पूर्व प्रधान सुरेश कुमार के बीच सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा करने और मोटरसाइकिल को रास्ता नहीं देने को लेकर बहस हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तभी सुरेश का बेटा और उनके सहयोगी वहां पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि सुरेश कुमार और पप्पू सिंह के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता भी थी। महानिरीक्षक ने बताया कि वह स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर जायेंगे। इस बीच एक अधिकारी ने बताया कि मुख्य हमलावरों में पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश कुमार उर्फ ​​मुन्नू और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सुरेश कुमार उर्फ ​​मुन्नू, उसके बेटे पीयूष सिंह और भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है।

गौतम ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम तीन वरिष्ठ डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया जाएगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में अन्य नामजद लोगों को पकड़ने के लिए एडिशनल एसपी, डिप्टी एसपी और थानाध्यक्षों के नेतृत्व में आठ पुलिस टीमें बनाई गई थीं, लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अखरी गांव में प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) सहित भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।महानिरीक्षक ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पुलिस जांच शुरू कर दी गयी है और प्रथम दृष्टया दो मजबूत मकसद सामने आए हैं, जिसमें पुरानी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और प्रधान सुरेश कुमार उर्फ ​​मुन्नू का राशन कोटा रद्द करवाना शामिल है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Uttar Pradesh: Farmer leader, his son, brother shot dead after dispute, three accused arrested

शहर की खबरें
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
उप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई

उप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई

01 Oct 2026 | 4:40 pm
राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली

राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली

01 Oct 2026 | 4:30 pm
उप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी

उप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी

01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

01 Oct 2026 | 3:49 pm
वर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ

वर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ

01 Oct 2026 | 3:44 pm
देश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश

देश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश

01 Oct 2026 | 3:28 pm