Policemen suspend News: छह पुलिसकर्मी सस्पेंड.. इस पार्टी के अध्यक्ष के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, जांच के बाद फैसला
सपा अध्यक्ष पर सोशल मीडिया में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में छह पुलिसकर्मी निलंबित

6 policemen suspended for making indecent comments on Akhilesh Yadav
- अखिलेश यादव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर सख्त कार्रवाई
- शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
- सीओ सदर को सौंपी गई जांच, छह निलंबित
6 policemen suspended for making indecent comments on Akhilesh Yadav: फिरोजाबाद: जनपद फिरोजाबाद में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल द्वारा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई ‘‘आपत्तिजनक’’ टिप्पणी मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने एक बयान में बताया कि दो जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी थी।
इसकी शिकायत तीन जुलाई को समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह यादव और पूर्व विधायक अजीम भाई द्वारा पुलिस अधीक्षक से मिलकर की गई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए दीक्षित ने पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी सदर चंचल त्यागी को सौंपी थी, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी प्रदीप ठाकुर समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया।
6 policemen suspended for making indecent comments on Akhilesh Yadav: ठाकुर ने कथित आपत्तिजनक पोस्ट को स्टेटस पर लगाया, जिसे अन्य पुलिसकर्मियों ने साझा किया। दीक्षित ने बताया कि इस आधार पर प्रदीप ठाकुर के अलावा मुख्य आरक्षी कुलदीप, राहुल, अमित, अरुण और सौरभ को भी निलंबित किया गया। सभी आरोपी पुलिसकर्मी जिले के विभिन्न थानों में तैनात थे।
इस बारे में सपा के पूर्व विधायक अजीम भाई ने बताया कि तीन जुलाई को उन्होंने सपा जिला अध्यक्ष के साथ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित से मुलाकात की थी और पोस्ट को साझा करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और उन्हें निलंबित करने की मांग की थी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: पुलिसकर्मियों को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और उसे साझा करने के आरोप में निलंबित किया गया है। जांच में यह पाया गया कि कांस्टेबल प्रदीप ठाकुर ने आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी, जिसे अन्य पांच पुलिसकर्मियों ने साझा किया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Six cops suspended for making derogatory remarks against SP chief on social media
FIROZABAD
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pmमंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 1:55 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pmआदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की
01 Oct 2026 | 1:00 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pmपति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 11:49 am