CG Teacher Suspend News: खुद शिक्षा सचिव पहुंचे स्कूल.. लगाई क्लास, पूछे सवाल.. इधर निलंबित की गई हेडमास्टर और संकुल समन्वयक
इस औचक निरीक्षण ने शिक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर किया और लापरवाही बरतने वालों पर प्रशासन की सख्ती साफ दिखी।

Chhattisgarh Teacher Suspend News
Chhattisgarh Teacher Suspend News: गरियाबंद: जिले में शिक्षा का हाल जानने पहुंचे शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने जब बारूका माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया, तो शिक्षा की स्थिति चिंताजनक पाई। उन्होंने छात्रों से पाठ्यपुस्तक पढ़ने को कहा, लेकिन कई विद्यार्थी सही ढंग से पढ़ नहीं सके। इसके अलावा, जब शिक्षकों से शैक्षणिक विषयों पर प्रश्न पूछे गए, तो कई शिक्षक संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके।
Read More: Union Budget 2025 : इस बार मोदी सरकार का बजट कितना खास? कई अलग-अलग मुद्दों पर हुई बड़ी घोषणाएं
शिक्षा की इस गिरती गुणवत्ता से नाराज शिक्षा सचिव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बारूका माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक ललित साहू और मालगांव के संकुल समन्वयक भूपेंद्र सिंह ठाकुर को निलंबित कर दिया। साथ ही, दो शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
Chhattisgarh Teacher Suspend News: इसके बाद शिक्षा सचिव गरियाबंद स्थित पीएम श्री स्कूल पहुंचे, जहां निरीक्षण के दौरान उन्हें लैब में भारी अव्यवस्था नजर आई। स्कूल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी दयनीय पाई गई। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने विद्यालय की प्राचार्य वंदना पांडे को तीन दिन के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया।
इस औचक निरीक्षण ने शिक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर किया और लापरवाही बरतने वालों पर प्रशासन की सख्ती साफ दिखी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: प्रधान पाठक ललित साहू और संकुल समन्वयक भूपेंद्र सिंह ठाकुर को निलंबित किया गया, जबकि दो शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Teacher Suspend News,
गरियाबंद
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm