Gariaband Village Story: 5 साल में इस गांव को मिले 5 सरपंच.. पर नहीं मिला नाली और सड़क.. विकास को तरस रहा पूरा पंचायत
ग्रामीण आगामी पंचायत चुनावों में सोच-समझकर मतदान करने की बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार वे ऐसा नेतृत्व चुनेंगे जो गांव के विकास को प्राथमिकता दे …
Gariaband Village Mungiya Story
Gariaband Village Mungiya Story : गरियाबंद: जिले के देवभोग ब्लॉक के मूंगिया पंचायत में बीते पांच सालों में सरपंच की कुर्सी पांच बार बदल चुकी है। नतीजा यह हुआ कि गांव का विकास पूरी तरह से रुक गया और सरकारी योजनाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार सरपंच बदलने के कारण गांव की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव
मूंगिया पंचायत की गलियां आज भी पक्की सड़कों के इंतजार में हैं। नालियां नहीं होने की वजह से गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। शौचालय, हैंडपंप और कूड़ादान देखरेख के अभाव में बदहाल स्थिति में हैं और स्वच्छता अभियान के स्मारक जैसे लगते हैं। स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर किसी प्रकार की निगरानी नहीं की जा रही है। वहीं, सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने में भी भारी लापरवाही बरती जा रही है।
सरपंच बदलने की वजह
Gariaband Village Mungiya Story : पांच साल पहले निर्वाचित सरपंच गजेंद्र मांझी पर कार्यकाल के शुरुआत में ही अनियमितताओं के आरोप लगने लगे। नतीजतन, उन्हें हटाया गया और पंचों को सरपंच का प्रभार सौंपा गया। लेकिन पंचों के साथ तालमेल की कमी, भ्रष्टाचार के आरोप और उच्च अधिकारियों से समन्वय न होने के कारण सरपंच की कुर्सी एक-एक करके पांच बार बदलती रही।
विकास के नाम पर शून्य
बार-बार नेतृत्व बदलने से विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए। पंचायत में कोई दीर्घकालिक योजना लागू नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि न केवल योजनाओं का क्रियान्वयन रुका हुआ है, बल्कि गांव की मूलभूत समस्याओं को भी नजरअंदाज किया गया है।
Gariaband Village Mungiya Story : अब ग्रामीण आगामी पंचायत चुनावों में सोच-समझकर मतदान करने की बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार वे ऐसा नेतृत्व चुनेंगे जो गांव के विकास को प्राथमिकता दे और समस्याओं का समाधान करने में सक्षम हो। मूंगिया पंचायत की यह स्थिति अन्य गांवों के लिए भी एक सबक है, जहां नेतृत्व के सही चयन और जिम्मेदारी का महत्व समझना जरूरी है। ग्रामीण अब उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाला नेतृत्व गांव को विकास की नई दिशा देगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मूंगिया पंचायत में सरपंच बदलने की मुख्य वजह भ्रष्टाचार के आरोप, पंचों के साथ तालमेल की कमी, और उच्च अधिकारियों से समन्वय न होना रही है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Gariaband Village Mungiya Story, Five sarpanches have changed in this village in five years
गरियाबंद
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm