Police Constable Suspended: पेंड्रा में पुलिस के दो आरक्षक सस्पेंड.. जिला एसपी ने जारी किया आर्डर, विभागीय जांच के भी दिए आदेश
पुलिस अधीक्षक ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Chhattisgarh Police Constable Suspended
- आरोपी कोर्ट से भागा, दो आरक्षक सस्पेंड
- एसपी ने की त्वरित कार्रवाई
- फरार आरोपी की तलाश तेज
Chhattisgarh Police Constable Suspended: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: पिछले दिनों दुष्कर्म का आरोपी गुलशन मांझी 7 सितंबर को पेंड्रारोड न्यायालय परिसर कोर्ट में पेश करने लाए दो पुलिसकर्मियों को चकमा देकर वह भाग निकला था। इस घटना के बाद लापरवाही बरतने वाले दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गौरेला थाने में पदस्थ आरक्षक वीरेन्द्र गर्ग और जगत ध्रुव को कर्तव्य में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया। साथ ही, दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं, जिसका प्रतिवेदन 7 दिनों के भीतर सौंपा जाएगा। यदि जांच में दोष सिद्ध हुआ, तो और सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी
Chhattisgarh Police Constable Suspended: गौरतलब हैं कि, गुलशन मांझी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज है। आरोपी गुलशन माझी के द्वारा न्यायालय परिसर से आरक्षक को धक्का देकर फरार होने पर धारा 262 के तहत भी अपराध दर्ज किया गया है। फरार होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश के लिए विशेष टीम गठित की है, जो आसपास के जिलों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: दुष्कर्म आरोपी है, कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Rape Accused Gulshan Manjhi Escapes from Court; Two Police Constables Suspended for Gross Negligence
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm