UP News: सिंदूर का टीका लगाकर स्कूल पहुंची 11 वीं की दो छात्राएं, शिक्षकों ने स्कूल से किया बाहर, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
सिंदूर का टीका लगाकर स्कूल पहुंची 11 वीं की दो छात्राएं, Ghaziabad News: Two students expelled from classroom for wearing vermilion

Durg Crime News/Image Credit: IBC24 File Photo
गाजियाबाद: Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के विजय नगर स्थित एक सरकारी बालिका विद्यालय में 11वीं कक्षा की दो छात्राओं को कथित तौर पर सिंदूर का टीका लगाने पर शिक्षकों ने कक्षा से बाहर निकाल दिया। इसके विरोध में हिंदू संगठन के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। मंगलवार को हुई इस घटना के संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
Ghaziabad News: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता अश्विनी शर्मा ने प्रेस को जारी एक बयान में आरोप लगाया कि शिक्षक ने छात्राओं को धमकी दी कि अगर उन्होंने सिंदूर लगाना जारी रखा तो उन्हें परीक्षा में फेल कर दिया जाएगा। जब छात्राओं ने इस घटना की जानकारी अपने अभिभावकों को दी, तो विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए और उन्होंने घटना पर नाराजगी जताते हुए विरोध दर्ज कराया।
बयान के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने प्रधानाचार्या विभा चौहान को भविष्य में ऐसी किसी भी घटना की पुनरावृत्ति न होने की चेतावनी दी। अभिभावकों और विहिप सदस्यों ने बाद में स्कूल के गेट के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रधानाचार्या चौहान ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि विद्यालय में धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। सहायक पुलिस आयुक्त रितेश त्रिपाठी ने कहा, ''इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है। मौके पर कानून-व्यवस्था कायम है। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई शुरू नहीं की गई है।''
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Ghaziabad News: Two students expelled from classroom for wearing vermilion
GHAZIABAD
और भी पढ़ें ›महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pmतेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान
01 Oct 2026 | 8:21 pmनीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा
01 Oct 2026 | 8:06 pmसामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश
01 Oct 2026 | 7:57 pmगोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय
01 Oct 2026 | 7:55 pmउप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 7:47 pmभदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा
01 Oct 2026 | 7:43 pm