गाजियाबाद में ट्रक चालक की हत्या
गाजियाबाद में ट्रक चालक की हत्या
गाजियाबाद (उप्र), पांच जून (भाषा) जिले के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र अंतर्गत वसुंधरा सेक्टर 13 में 30 वर्षीय एक ट्रक चालक की उसके परिचित ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गेंदालाल पटेल के रूप में हुई है, जिसे चवन्नी के नाम से भी जाना जाता था। पुलिस ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के गुन्नौर का रहने वाला था। अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को स्थानीय चाय की दुकान के मालिक रंजीत को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक श्रीवास्तव ने पुष्टि की कि शव को बुधवार रात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पटेल के शरीर पर दो फ्रैक्चर और कई अन्य चोट का पता चला है, जो एक क्रूर हमले का संकेत है।
पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब 10:30 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, गेंदालाल झुग्गी बस्ती में रंजीत की चाय की दुकान पर गया था। पुलिस के अनुसार, शराब पीने के बाद दोनों के बीच कथित तौर पर विवाद हो गया।
पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान रंजीत ने कथित तौर पर पटेल पर डंडे से हमला किया और उसे सड़क किनारे छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, पटेल का शव अगली सुबह बरामद किया गया।
पुलिस ने यह भी बताया कि पटेल पिछले तीन सालों से अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर मृतक के परिजन इंदिरापुरम थाने पहुंचे और रंजीत के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज करायी।
पुलिस ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का एक मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल रंजीत से पूछताछ की जा रही है।
भाषा सं जफर अमित
अमित
लेखक के बारे में
Web Title: गाजियाबाद में ट्रक चालक की हत्या
GHAZIABAD
और भी पढ़ें ›
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pmउप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmवर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ
01 Oct 2026 | 3:44 pmदेश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश
01 Oct 2026 | 3:28 pm