दो करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन बरामद : तीन आरोपी गिरफ्तार
दो करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन बरामद : तीन आरोपी गिरफ्तार
गाजीपुर (उप्र), 24 सितंबर (भाषा) गाजीपुर में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल(एएनटीएफ) और पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब दो करोड़ रुपये मूल्य की एक किलो 150 ग्राम हेरोइन बरामद की।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इराज राजा ने बताया कि एएनटीएफ और नगर पुलिस की टीम नियमित जांच कर रही थी, तभी उसे मादक पदार्थ लेकर एक कार के गुजरने की सूचना मिली।
उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने महराजगंज में गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर घेराबंदी कर उस कार को रोक लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार वाहन की तलाशी के दौरान उसमें सवार दो पुरुषों और एक महिला के पास से 1.15 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश यादव उर्फ गामा, कृष्ण बिहारी, पिंटू प्रजापति और रीना यादव के रूप में की गई है।
राजा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गाजीपुर कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पुलिस बरामद हेरोइन के स्रोत और उसके संभावित गंतव्य के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
भाषा सं. सलीम
वैभव
वैभव
लेखक के बारे में
Web Title: दो करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन बरामद : तीन आरोपी गिरफ्तार
GHAZIPUR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm