उप्र: गाजीपुर के आवासीय विद्यालय से लापता दो लड़कियां वाराणसी में मिलीं
उप्र: गाजीपुर के आवासीय विद्यालय से लापता दो लड़कियां वाराणसी में मिलीं
गाजीपुर, 22 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र के छावनी लाइन स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से सोमवार को लापता हुईं दो छात्राओं को मंगलवार को वाराणसी कैंट जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) ने बरामद कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दोनों छात्राएं फिलहाल गाजीपुर कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में हैं और पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की अधिकारी अर्चना कुमारी ने गाजीपुर कोतवाली में दोनों छात्राओं के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया था कि कक्षा आठ में पढ़ने वाली दो छात्राएं सोमवार शाम से लापता हैं।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर दोनों छात्राओं ने वाराणसी से विद्यालय में फोन किया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल दोनों को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, विद्यालय के अधिकारी वाराणसी पहुंचे और दोनों छात्राओं को लेकर गाजीपुर आए तथा उन्हें पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा सं राजेंद्र जितेंद्र
जितेंद्र
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र: गाजीपुर के आवासीय विद्यालय से लापता दो लड़कियां वाराणसी में मिलीं
GHAZIPUR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm