BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Gonda BJP Leader Viral Video: महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाले BJP जिलाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस.. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही नेता जी की करतूत..

पत्र में कहा गया, ‘‘सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त वीडियो से आपके द्वारा किये गये कृत्य की जानकारी प्राप्त हुई है। आपके इस आचरण से पार्टी की छवि पर …

Gonda BJP Leader Viral Video

Gonda BJP Leader Viral Video

satya prakash
Published: 26 May 2025 | 6:46 amModified: 26 May 2025 | 6:47 am
HIGHLIGHTS
  1. भाजपा जिलाध्यक्ष का अश्लील वीडियो वायरल, पार्टी ने जारी किया नोटिस
  2. नेता ने आरोपों को बताया विरोधियों की साजिश, महिला को संभालने का दावा
  3. पार्टी ने 7 दिन में मांगा जवाब, अनुशासनहीनता पर होगी कार्रवाई

Gonda BJP Leader Viral Video: गोंडा: गोंडा जिले में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें नोटिस जारी कर सात दिनों के अंदर जवाब मांगा है।

जिला अध्यक्ष ने बताया विरोधियों की चाल

Read More: SRH vs KKR Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स की करारी हार, हैदराबाद ने 110 रनों से दी पटखनी, क्लासेन ने महज इतने ही गेंदों में लगाया शतक 

वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप पार्टी कार्यालय पर एक महिला कार्यकर्ता के साथ अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहे हैं। पार्टी के एक कार्यकर्ता ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए पार्टी नेतृत्व से इसकी शिकायत की। आरोपी भाजपा जिलाध्यक्ष ने इसे विरोधियों की चाल बताया है।

Gonda BJP Leader Viral Video: बताया जाता है कि भाजपा नेता की अश्लील हरकत का यह वीडियो बीते 12 अप्रैल का है। पार्टी कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए इस वीडियो के मुताबिक घटना की रात नौ बजकर 34 मिनट पर भाजपा नेता अपनी कार से पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। इस बीच, एक युवक उन्हें देखकर उनसे मिलने पहुंचा। उन्होंने उस युवक से गेट पर ही कुछ मिनट तक बात की और फिर वापस पलट कर अपनी कार का पिछला दरवाजा खोला। गेट खुलते ही उसमें से एक महिला नीचे उतरी और तेज कदमों से कार्यालय की सीढ़ियों की तरफ गयी।

महिला भी भाजपा कार्यकर्ता

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भाजपा जिला अध्यक्ष कश्यप भी उसके पीछे-पीछे ऊपर जा रहे हैं और सीढियों पर ही उसके साथ अश्लील हरकत करते हैं। वीडियो में दिख रही महिला भाजपा कार्यकर्ता बतायी जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब-तलब किया है।

Gonda BJP Leader Viral Video: पत्र में कहा गया, ‘‘सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त वीडियो से आपके द्वारा किये गये कृत्य की जानकारी प्राप्त हुई है। आपके इस आचरण से पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।’’

इसमें कहा गया, ‘‘प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको इस आशय से कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है कि आप अपना स्पष्टीकरण सात दिनों के अन्दर भाजपा प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराने का कष्ट करें। समय से स्पष्टीकरण एवं संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर पार्टी द्वारा कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।’’

Read Also: UP News: जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के हाथ में हुआ फ्रैक्चर, मंदाकिनी नदी की सफाई के दौरान हुआ हादसा 

कश्यप ने वीडियो को विरोधियों की साजिश बताया है।

Gonda BJP Leader Viral Video: उन्होंने कहा, ‘‘वीडियो में दिख रही महिला पार्टी की कार्यकर्ता है। घटना के दिन उसकी तबीयत खराब हो गई थी। उसने आराम करने की जगह मांगी थी। उसे लेकर पार्टी कार्यालय गए थे। सीढ़ियों पर चढ़ते समय महिला को चक्कर आ गया था। उसे संभालने के लिए उसे पकड़ लिया था। विरोधी इस घटना को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं।’’

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप पार्टी कार्यालय की सीढ़ियों पर एक महिला कार्यकर्ता के साथ अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो कथित रूप से 12 अप्रैल का है और पार्टी कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे से लिया गया है। इस घटना को लेकर पार्टी नेतृत्व ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Gonda BJP Leader Viral Video, The party issued a show cause notice and asked for a reply within seven days

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm