Women Romance With Lover: प्रेमी के साथ इस हाल में मिली पत्नी, देखकर पति ने बंद कर ली आंखें, फिर उठाया ये फैसला
Women Romance With Lover: प्रेमी के साथ इस हाल में मिली पत्नी, देखकर पति ने बंद कर ली आंखें, फिर उठाया ये फैसला

Women Romance With Lover
- पति ने पत्नी की दूसरी शादी मंदिर में करवाई
- 15 साल पुराना रिश्ता टूटा
- पुलिस को नहीं मिली शिकायत
गोंडा: Women Romance With Lover उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की शादी स्थानीय मंदिर में एक अन्य व्यक्ति के साथ करवा दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, हरिश्चंद्र (42) ने अपनी पत्नी करिश्मा (36) को कथित तौर पर शिवराज चौहान के साथ पकड़ लिया था। स्थानीय लोगों के अनुसार उसके बाद एक लंबा समुदायिक बैठक हुई लेकिन उसमें कोई हल नहीं निकला।
Women Romance With Lover हरिश्चंद्र ने बृहस्पतिवार शाम एक मंदिर ले जाकर करिश्मा की मांग का सिंदूर साफ किया और फिर पुजारी की मौजूदगी में जयमाल डलवाकर शिवराज से उसकी शादी करा दी। वहीं, करिश्मा ने कहा कि उसके साथ यह सब जबरदस्ती किया गया। करिश्मा ने कहा कि उसकी पति से अनबन चल रही थी, लेकिन शिवराज से कोई प्रेम संबंध नहीं था।
खोड़ारे थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रबोध कुमार ने बताया कि पुलिस को उक्त प्रकरण की जानकारी नहीं है और न ही इस संबंध में कोई शिकायत मिली है। कुमार ने कहा कि यदि कोई शिकायत देकर कार्रवाई की मांग करता है, तो पूरे मामले की जांच करके आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हरिश्चंद्र और करिश्मा के विवाह को 15 वर्ष हो चुके थे और उनके दो बच्चे भी हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज से विवाह के बाद करिश्मा अपनी बेटी को अपने साथ ले गई, जबकि बेटा हरिश्चंद्र के पास ही है। हरिश्चंद्र ने बताया कि वह करिश्मा के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहता था। हरिश्चंद्र ने मीडियाकर्मियों से कहा, 'करिश्मा ने मुझे जहर देने की कोशिश की और हमारे बेटे को मादक पदार्थ देकर उसे क्षति पहुंचाने की कोशिश की।' स्थानीय लोगों के अनुसार, करिश्मा ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों से इनकार किया है और दावा किया है कि यह शादी उस पर थोपी गई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: The husband got his wife married to her lover
GONDA
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm