गोरखपुर: खेत में एक महिला का सिर कटा शव पाया गया, मामला दर्ज
गोरखपुर: खेत में एक महिला का सिर कटा शव पाया गया, मामला दर्ज
गोरखपुर (उप्र), 26 सितंबर (भाषा) गोरखपुर में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने एक खेत में एक महिला का सिर कटा शव पाया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि महिला का सिर उसके धड़ से थोड़ी दूरी पर मिला जो आंशिक रूप से मिट्टी में दबा हुआ था। इसके चलते महिला की पहचान करने में मुश्किल हो रही थी।
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक धार दार हथियार (दरांती) भी बरामद की गई है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस सुबह करीब छह बजे घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने कटा हुआ सिर उठाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने मृतका की पहचान पीपीगंज थाना क्षेत्र के भुई धरपुर गांव निवासी 60 वर्षीय कलावती यादव के रूप में की।
पुलिस के मुताबिक, विधवा कलावती के दो बेटे और एक बेटी हैं। उनके बड़े बेटे राजेश की शादी हो चुकी है, जबकि छोटे बेटे जितेंद्र की शादी चार दिसंबर को होनी है। गोरखपुर के बाहर काम करने वाले दोनों बेटे खबर मिलने के बाद पुणे और राजकोट से घर पहुंचे।
उनकी बहू उत्तरा देवी के अनुसार, कलावती बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे घर से यह कहकर निकली थीं कि वह मंगरू चौराहे के पास एक डॉक्टर से मिलने जा रही हैं।
बाद में वह पिपीगंज में एक अन्य डॉक्टर के पास गईं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिवार ने खोजबीन शुरू की, लेकिन अगली सुबह उन्हें उनकी मौत की खबर मिली।
पुलिस अधीक्षक उत्तर जितेंद्र कुमार ने बताया, 'पिपीगंज थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।'
भाषा सं जफर
संतोष
संतोष
लेखक के बारे में
Web Title: गोरखपुर: खेत में एक महिला का सिर कटा शव पाया गया, मामला दर्ज
GORAKHPUR
और भी पढ़ें ›
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pmउप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmवर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ
01 Oct 2026 | 3:44 pmदेश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश
01 Oct 2026 | 3:28 pm