BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Father Caught Daughter With Boyfriend: पिता ने 14 वर्षीय छात्रा को बॉयफ्रेंड संग रंगे हाथ पकड़ा, फैमिली को खाने में नींद की टेबलेट खिलाकर रात में जाती थी मिलने

Father caught daughter with boyfriend : कक्षा 8 में पढ़ने वाली 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा पर आरोप है कि वह अपने घरवालों के खाने में नींद की गोली मिलाकर रात …

Father caught daughter with boyfriend, image source: Medium

Father caught daughter with boyfriend, image source: Medium

Dr.Anil Shukla
Published: 11 Jan 2026 | 8:59 pmModified: 11 Jan 2026 | 9:04 pm
HIGHLIGHTS
  1. रात में प्रेमी से मिलने जाती थी नाबालिग छात्रा
  2. रोजाना भोजन जल्दी कराने पर जोर देती थी बेटी
  3. पिता ने पीछा कर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया

Gorakhpur news:  गोरखपुर में एक नाबालिग छात्रा फैमिली को खाने में नींद की टेबलेट खिलाकर आधी रात को बॉयफ्रेंड के पास चली जाती थी। ​(Father caught daughter with boyfriend) पिता को शक होने पर 22 वर्ष की आयु वाले बॉयफ्रेंड के घर में लड़की के पिता ने पीछा कर रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया।

रात में प्रेमी से मिलने जाती थी नाबालिग छात्रा

दरअसल, UP के गोरखपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कक्षा 8 में पढ़ने वाली 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा पर आरोप है कि वह अपने घरवालों के खाने में नींद की गोली मिलाकर रात में प्रेमी से मिलने जाया करती थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब पिता ने बेटी को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।

रोजाना भोजन जल्दी कराने पर जोर देती थी बेटी

मिली जानकारी के अनुसार छात्रा के पिता मुंबई में पेंट-पॉलिश का काम करते हैं, जबकि नाबालिग अपनी मां और वृद्ध दादी के साथ गांव में रहती थी। करीब एक महीने पहले पिता मुंबई से घर लौटे थे। (Father caught daughter with boyfriend) इस दौरान उन्हें बेटी के व्यवहार पर शक हुआ, क्योंकि वह रोजाना भोजन जल्दी कराने पर जोर देती थी।

संदेह के चलते एक दिन पिता ने खाना न खाकर छुपा दिया और सोने का नाटक किया। रात करीब 11:30 बजे बेटी चुपचाप घर से निकली और लगभग 200 मीटर दूर रहने वाले 22 वर्षीय पड़ोसी युवक के घर पहुंच गई। (Father caught daughter with boyfriend)पिता ने पीछा कर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

युवक ने पिता के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी

आरोप है कि युवक ने पिता के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर उन्हें वहां से भगा दिया।(Father caught daughter with boyfriend) बाद में घर लौटकर जब पिता ने सख्ती से पूछताछ की तो छात्रा ने बताया कि वह पिछले एक साल से प्रेमी के संपर्क में थी। युवक ने उसे मोबाइल फोन और नींद की गोलियां उपलब्ध कराई थीं, जिनका इस्तेमाल वह मां और दादी को सुलाने के लिए करती थी।

मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों ने स्थानीय थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। (Father caught daughter with boyfriend)पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। चूंकि मामला नाबालिग से जुड़ा है, इसलिए POCSO एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: The father caught the student red-handed with her boyfriend; the minor had been feeding the family sleeping pills and going to meet her boyfriend at night

शहर की खबरें
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

01 Oct 2026 | 9:32 pm
कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:16 pm
कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

01 Oct 2026 | 9:09 pm