उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
गोरखपुर, 10 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान कम से कम 200 लोगों की शिकायतें सुनी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।
बयान के मुताबिक, योगी ने इस दौरान मौजूद लोगों को आश्वासन दिया कि ‘चिंता न करें और हर समस्या का समाधान किया जाएगा’।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक पीड़ित को राहत सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बयान में बताया गया कि शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए।
बयान के मुताबिक, जनता दर्शन में महिलाओं की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रही।
बयान में बताया गया कि योगी ने प्रत्येक शिकायत को शांतिपूर्वक सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि अगर किसी मामले में पीड़ित को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा है तो इसकी भी जांच कर जवाबदेही तय की जाए।
भाषा जफर जितेंद्र
जितेंद्र
लेखक के बारे में
Web Title: उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
GORAKHPUR
और भी पढ़ें ›
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pmउप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmवर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ
01 Oct 2026 | 3:44 pmदेश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश
01 Oct 2026 | 3:28 pm