Dulhan kidnapping In Guna : फिल्मी अंदाज में नई नवेली दुल्हन की किडनैपिंग, अब पिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा, सुनकर उड़ जाएंगे होश
फिल्मी अंदाज में नई नवेली दुल्हन की किडनैपिंग…Dulhan kidnapping in Guna: Kidnapping of a newly wed bride in a filmy style, now the father
- फिल्मी अंदाज में नई नवेली दुल्हन की किडनैपिंग,
- अब पिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा,
- बदमाशों ने दूल्हे की गाड़ी में की तोड़फोड़,
गुना: Dulhan kidnapping In Guna : मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक नई नवेली दुल्हन के अपहरण का मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शादी के बाद जैसे ही दूल्हा-दुल्हन अपने घर राजस्थान के सवाई माधोपुर की ओर रवाना हुए तभी बदमाशों ने बीच रास्ते में उनकी गाड़ी रोककर दुल्हन को अगवा कर लिया। बता दें कि ये पूरा मामला गुना के NH-46 हाइवे के पास स्थित देहरी गांव का बताया जा रहा है।
Dulhan kidnapping In Guna : घटना के दौरान बदमाशों ने दूल्हे के साथ मारपीट की और चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। अपहरण के बाद बदमाशों ने कार के टायर पंचर कर दिए ताकि कोई पीछा न कर सके। दूल्हे ने तुरंत नजदीकी रुठियाई पुलिस चौकी में घटना की सूचना दी। पुलिस ने गाड़ी में लगे जीपीएस ट्रैकर के जरिए उसका पीछा किया और गाड़ी की लोकेशन देवास के पास मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर शाम होते-होते दुल्हन को सुरक्षित बरामद कर लिया और पांच अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
Dulhan kidnapping In Guna : पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जीपीएस से गाड़ी की लोकेशन ट्रैक किया जिसके बाद देवास से दुल्हन को सुरक्षित बचाया गया। जिसके बाद पुलिस ने 5 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया और बाकी की तलाश कर रही हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की जांच होगी।
Read More : CG Budget 2025: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा? बजट में ये बड़े ऐलान कर सकते हैं वित्त मंत्री ओपी चौधरी
Dulhan kidnapping In Guna : इस सनसनीखेज मामले में नया मोड़ आया है। दुल्हन के पिता ने बताया कि आरोपी शादी से पहले से ही लड़की को परेशान कर रहा था। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अशोकनगर में पहले ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। आरोपी पुरानी रंजिश के चलते फोन पर धमकियां भी देता था।
Dulhan kidnapping In Guna : पुलिस अभी दुल्हन के बयान दर्ज कर रही है। यदि दुल्हन के साथ किसी भी प्रकार की जबरदस्ती या प्रताड़ना की बात सामने आती है, तो मेडिकल जांच करवाई जाएगी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर बदमाशों ने दुल्हन का अपहरण क्यों किया?
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना धरनावदा थाना क्षेत्र के रुठियाई के पास देहरी गांव में हुई।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Dulhan kidnapping in Guna: Kidnapping of a newly wed bride
गुना
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm