Guna Court Marriage Viral Video: शादी के लिए कोर्ट पंहुचा था प्रेमी जोड़ा… फिर ऐसा क्या हुआ कि मच गया बवाल, जानिए इस लव स्टोरी का पूरा सच
शादी के लिए कोर्ट पंहुचा था प्रेमी जोड़ा… फिर ऐसा क्या हुआ कि मच गया बवाल…Guna Court Marriage Viral Video: The loving couple had reached

Guna Court Marriage Viral Video | Image Source | IBC24
- गुना कोर्ट में प्रेम और विरोध की टकराहट,
- परिजनों के हंगामे के बीच प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी,
- हंगामे के बाद अंत में मोहब्बत की हुई जीत,
गुना: Guna Court Marriage Viral Video: गुना से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिले के अपर कलेक्ट्रेट न्यायालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक प्रेमी जोड़ा कोर्ट मैरिज के लिए पहुंचा और कुछ ही देर बाद वहां लड़की के नाराज़ परिजन भी आ धमके। आमतौर पर शांत रहने वाला कोर्ट परिसर सोमवार को विवाद गुस्से और खींचतान का गवाह बन गया।
Guna Court Marriage Viral Video: गुना जिले के एक युवक और युवती ने अपने घरवालों की मर्ज़ी के खिलाफ जाकर शादी करने का फैसला किया था। दोनों बालिग हैं और कई महीनों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। परिवार के विरोध के बावजूद उन्होंने कोर्ट मैरिज करने की ठानी और सीधे अपर कलेक्ट्रेट न्यायालय पहुंच गए।
Guna Court Marriage Viral Video: लेकिन प्रेम कहानी में ट्विस्ट तब आया जब लड़की के परिजन को इसकी भनक लग गई। नाराज़ और आक्रोशित परिजन कोर्ट परिसर में आनन-फानन में पहुंच गए और शादी रोकने की कोशिश करने लगे। माहौल गरमा गया दोनों पक्षों के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। आरोप-प्रत्यारोप धमकी और अपशब्दों के बीच कोर्ट परिसर युद्धभूमि में बदलता नजर आया। लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि यह शादी जबरदस्ती करवाई जा रही है जबकि लड़की और लड़के ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं और अपनी मर्जी से शादी कर रहे हैं।
Guna Court Marriage Viral Video: इस बीच लड़के के परिजन भी वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच मामला तूल पकड़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी से हंगामा कुछ थमा लेकिन तभी लड़की पक्ष के कई सदस्य पुलिस को देखकर मौके से भाग खड़े हुए। हालात बेकाबू होते इससे पहले ही पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। इसके बाद कोर्ट में विवाह की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी बना लिया। कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों की मानें तो यह नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था एक तरफ प्रेम दूसरी तरफ परिजनों का गुस्सा बीच में कानून और अंत में मोहब्बत की जीत।
Read More : MBBS Student Suicide Case: रैगिंग से तंग आकर मेडिकल छात्र ने दी जान? मानव अधिकार आयोग ने मांगा जवाब
Guna Court Marriage Viral Video: इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे गुना की लव स्टोरी कह रहे हैं। एक बार फिर साबित हो गया कि प्यार किसी डर या दबाव से नहीं रुकता प्यार करने वाले हार नहीं मानते। फिलहाल, पुलिस ने मामले को शांत कर दिया है। लड़का-लड़की दोनों सुरक्षित हैं और शादी के बाद कोर्ट से निकलकर एक नई जिंदगी की ओर रवाना हो गए हैं। लेकिन डर है कि कहीं नाराज पक्ष कहीं दोनों की प्रेम भरी जिंदगी में कोई खलल ना डाल दे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: गुना कोर्ट मैरिज के दौरान हंगामे की मुख्य वजह लड़की के परिजनों की नाराज़गी थी। उन्होंने शादी का विरोध करते हुए कोर्ट में पहुंचकर शादी रोकने की कोशिश की, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: The loving couple had reached the court to get married
गुना
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm