BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

GAIL Plant Guna : गैस प्लांट के पास बड़ा हादसा, देखते ही देखते ही आग का गोला बना ट्रक, इस वजह से लगी भीषण आग

गुना ज़िले के विजयपुर में गेल प्लांट के पास पार्किंग क्षेत्र में छोटे सिलेंडर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग फैलकर गैस टैंकर और कई वाहनों को …

GAIL Plant Guna

GAIL Plant Guna

IBC24 Digital
Published: 22 Nov 2025 | 5:53 pmModified: 22 Nov 2025 | 6:19 pm
HIGHLIGHTS
  1. गुना ज़िले के विजयपुर में गेल प्लांट के पास भीषण आग की घटना।
  2. पार्किंग में खाना बनाते समय छोटे सिलेंडर में आग लगने से बड़ा हादसा।
  3. गैस टैंकर समेत कई वाहन जलकर खाक, कारणों की जाँच जारी।

GAIL Plant Guna गुना : मध्य प्रदेश के गुना ज़िले के विजयपुर स्थित गेल प्लांट के पास बड़ा हादसा हो गया। गेल की पार्किंग में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख पूरे इलाके में अफरा–तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज़ थी कि कई अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और आग पर काबू पा लिया गया। फ़िलहाल आग लगने के कारणों की जाँच में पुलिस जुट चुकी है।

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से लगी आग

GAIL Plant Guna  मिली जानकारी के अनुसार हादसा पार्किंग में खाना बनाते समय हुआ, जब कुछ लोग एक छोटे गैस सिलेंडर का उपयोग कर खाना बना रहे थे। पहले छोटे गैस सिलेंडर में आग लग गई, फिर आग ने जल्द ही गंभीर रूप ले लिया। आग की लपटें गैस टैंकर तक पहुँच गईं। आग इतनी भयानक थी कि गैस टैंकर धूँ–धूँ कर जल उठा।

GAIL Plant Guna  आग लगते ही स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और पार्किंग स्थल में हड़कंप मच गया। टैंकर का आधे से अधिक हिस्सा जलकर राख हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि परिसर में खड़े कई अन्य वाहन भी इस भीषण आग की चपेट में आ गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ तुरंत मौके की ओर रवाना हो गईं। स्थानीय प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए आग लगने के कारणों की विस्तृत जाँच शुरू कर दी है। फ़िलहाल इस पूरे घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

इन्हे भी पढ़ें:

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: घटना पार्किंग में खाना बनाते समय छोटे गैस सिलेंडर में आग लगने से शुरू हुई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

IBC24 Digital
IBC24 Digital

IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।

और भी पढ़ें...

Web Title: Massive Fire Near GAIL Plant in Guna’s Vijaypur, Several Vehicles Damagedmassive-fire-guna-gail-plant-vijaypur-incident

शहर की खबरें
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm