Advocate Anil Mishra Bail: एडवोकेट अनिल मिश्रा को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत की अर्जी, अब इस दिन स्पेशल बेंच करेगी फैसला
Advocate Anil Mishra Bail: ग्वालियर हाईकोर्ट की स्पेशल बेंच से बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा को जमानत में फिलहाल राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने पुलिस से केस …

Advocate Anil Mishra Bail
- ग्वालियर हाईकोर्ट की स्पेशल बेंच से अनिल मिश्रा को जमानत में फिलहाल राहत नहीं
- पुलिस को केस डायरी के साथ कोर्ट में पेश होने के निर्देश 4
- 4 नवंबर को जमानत याचिका पर फिर होगी सुनवाई
Advocate Anil Mishra Bail: ग्वालियर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच से बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा को फिलहाल जमानत के मामले में राहत नहीं मिली है। अनिल मिश्रा समेत चार लोगों की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की स्पेशल बेंच ने पुलिस को केस डायरी के साथ तलब किया है। वहीं राज्य शासन की ओर से कोर्ट से समय की मांग की गई है। अब इस मामले में कल यानी 4 नवंबर को फिर से स्पेशल बेंच में सुनवाई होगी।
एडवोकेट सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Advocate Anil Mishra Bail: दरअसल, गुरुवार रात डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर जलाने और कथित तौर पर अपमानजनक नारे लगाने के मामले में साइबर सेल थाना ग्वालियर में एडवोकेट अनिल मिश्रा समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने अब तक इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए एडवोकेट अनिल मिश्रा सहित चारों आरोपियों को पुरानी छावनी थाना से जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया, इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने अनिल मिश्रा और उनके तीन साथियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।कोर्ट के फैसले के बाद परिसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
कोर्ट के बहार समर्थकों ने भीमराव के खिलाफ की नारेबाजी Advocate Anil Mishra Bail
अनिल मिश्रा के समर्थकों ने बाहर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति गर्मा गई।इस दौरान अनिल मिश्रा ने बयान देते हुए कहा कि उन्होंने जो किया और जो कहा, वह सही है और भविष्य में भी वही कदम उठाने के लिए तैयार हैं, चाहे कोर्ट उन्हें कोई भी सजा क्यों न दे।
कल फिर से होगी सुनवाई Advocate Anil Mishra Bail:
आज हाईकोर्ट की स्पेशल बेंच में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। अनिल मिश्रा की ओर से उनके वकील ने दलील दी कि पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान विधिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया। पहले गिरफ्तारी की गई और बाद में एफआईआर दर्ज की गई। परिवार को भी सूचना नहीं दी गई। साथ ही एससी/एसटी एक्ट में नोटिस देकर छोड़ने का प्रावधान है, जिसका ग्वालियर पुलिस ने पालन नहीं किया। फिलहाल हाईकोर्ट ने मामले की केस डायरी तलब की है। अब कल फिर से स्पेशल बेंच में जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Narayanpur News: आधी रात का खूनी खेल! जादू-टोने के शक में महिला के साथ किया ऐसा काम, पुलिस के हत्थे चढ़ते ही दरिंदों ने खोला चौंकाने वाला राज
- Gwalior News: 200 से ज्यादा कॉलोनियों में जमीन खरीदी-बिक्री पर लगी रोक, कलेक्टर ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला
- Mustafizur Rahman IPL 2026: IPL 2026 में नजर नहीं आएंगे मुस्तफिजुर रहमान, BCCI ने KKR को दिया निर्देश, बांग्लादेशी खिलाड़ी का लगातार हो रहा था विरोध
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हाईकोर्ट की स्पेशल बेंच ने पुलिस से केस डायरी तलब की है और राज्य शासन को जवाब के लिए समय दिया गया है, इसलिए फिलहाल जमानत पर फैसला नहीं हो सका।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Former Bar Association President Anil Mishra Denied Bail by Gwalior Bench of MP High Court
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am