Gwalior Elderly Woman Gang Rape : बुजुर्ग महिला से गैंगरेप के दोषियों को उम्रकैद की सजा, हाथ-पैर बांधकर दिया था वारदात को अंजाम, ग्वालियर कोर्ट ने कह दी ये बड़ी बात
बुजुर्ग महिला से गैंगरेप के दोषियों को उम्रकैद की सजा..Gwalior Elderly Woman Gang Rape: Life imprisonment to the culprits of gang rape

Gwalior Elderly Woman Gang Rape | Image Source | IBC24
ग्वालियर : Gwalior Elderly Woman Gang Rape : ग्वालियर में चार साल पहले हुए जघन्य गैंगरेप मामले में कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया है। 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला से गैंगरेप करने वाले हलवाई और उसके सहयोगी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा दी है। दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की कोशिश भी की थी, लेकिन वह किसी तरह बच गई।
Read More : Durg Nikay Chunav EXIT POLL 2025 : कौन बनेगा दुर्ग का महापौर? IBC24 के एग्जिट पोल ने दिखाई बिग पिक्चर..देखें
DNA रिपोर्ट से आरोपियों की हुई पहचान
Gwalior Elderly Woman Gang Rape : गिरवाई थाना क्षेत्र में 24 मार्च 2021 को इस घटना का मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता एक हलवाई के साथ पूड़ी बेलने का काम करती थी। 23 मार्च की रात हलवाई के सहयोगी राजू ने पीड़िता को बुलाकर ले गया। रास्ते में हलवाई कालू पाल भी शामिल हो गया। दोनों आरोपियों ने महिला को ई-रिक्शा में बैठाकर शीतला माता मंदिर के पास एक सुनसान जगह ले गए, जहां उसके हाथ-पैर बांधकर गैंगरेप किया। इस दौरान महिला ने राजू को पहचान लिया, लेकिन अंधेरा होने के कारण दूसरे आरोपी की पहचान नहीं कर पाई। मामले की जांच में DNA रिपोर्ट में दोनों आरोपियों की वारदात में संलिप्तता साबित हुई। इसके आधार पर कोर्ट ने कालू पाल और राजू को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।
कोर्ट ने दिया सख्त संदेश
Gwalior Elderly Woman Gang Rape : फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि बलात्कार केवल एक शारीरिक आघात नहीं, बल्कि आत्मा पर गहरा घाव है, जो कभी भरा नहीं जा सकता। यह अपराध न सिर्फ पीड़िता की आत्मा और आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाता है, बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा को भी नष्ट करता है। कोर्ट ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि ऐसे अपराधियों के प्रति किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जा सकती और सख्त सजा ही न्याय का वास्तविक स्वरूप है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला 23 मार्च 2021 की रात का है, जब आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या की कोशिश की थी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Gwalior Elderly Woman Gang Rape: Life imprisonment
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm