BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Gwalior Hotel Viral Video: होटल के बाहर आधी रात युवक कर रहे थे शर्मनाक काम, महिलाओं ने टोका तो मचा बवाल, CCTV में कैद पूरी घटना

Gwalior Hotel Viral Video: होटल के बाहर आधी रात युवक कर रहे थे शर्मनाक काम, महिलाओं ने टोका तो मचा बवाल, CCTV में कैद पूरी घटना

Gwalior Hotel Viral Video

Gwalior Hotel Viral Video

tikesh Kumar
Published: 15 Jan 2026 | 5:05 pmModified: 15 Jan 2026 | 5:07 pm
HIGHLIGHTS
  1. शराब के नशे में युवकों ने पार की हदें,
  2. कॉलोनीवासियों ने सिखाया सबक
  3. रोज़ाना झगड़े से परेशान लोग

ग्वालियर: Gwalior Hotel Viral Video:   ग्वालियर की एक पॉश कॉलोनी में संचालित होटल के बाहर शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे दो युवकों को रोकना स्थानीय महिलाओं को महंगा पड़ गया। शराब के नशे में धुत युवकों से महिलाओं का विवाद हो गया। महिलाओं से अभद्रता होता देख कॉलोनीवासियों ने दोनों युवकों की पिटाई कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

होटल के बाहर गाली-गलौज पड़ा भारी! (Gwalior Hotel News)

Gwalior Hotel Viral Video:   कॉलोनीवासियों का आरोप है कि होटल में आए दिन अवैध गतिविधियां होती रहती हैं। शराबखोरी, गाली-गलौज और झगड़े यहां आम बात हो गई है, जिससे क्षेत्र की शांति भंग हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कारण परिवारों, विशेषकर महिलाओं, में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। वहीं पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर स्थित पॉश कॉलोनी महेश नगर में होटल “इन पैलेस” संचालित है। बुधवार देर रात होटल में ठहरे कुछ लोगों ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। दो युवक होटल के बाहर गाली-गलौज करते हुए हंगामा कर रहे थे।

कॉलोनी वालों ने शराबी युवकों को कूटा (Gwalior hotel dispute)

Gwalior Hotel Viral Video: होटल के सामने रहने वाली महिला माला शर्मा ने कॉलोनी की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर युवकों को गाली-गलौज और हंगामा करने से मना किया। इस पर शराब के नशे में चूर दोनों युवक महिलाओं से मारपीट पर उतर आए। यह देखकर महिलाओं के परिजन और कॉलोनी के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर रहे युवकों की पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही कॉलोनीवासियों ने दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने पहुंची। इसके बाद स्थानीय लोग भी थाने पहुंचे और विवाद का सीसीटीवी फुटेज सौंपते हुए दोनों युवकों और होटल संचालक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

CCTV फुटेज आया सामने (Gwalior women harassment case)

Gwalior Hotel Viral Video:  शिकायत में बताया गया कि रिहायशी क्षेत्र के बीच होटल संचालित होने के कारण पहले भी कई बार विवाद की स्थिति बन चुकी है। आरोप है कि होटल प्रबंधन द्वारा आगंतुकों की गतिविधियों पर कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं रखा जाता, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि होटल में चल रही संदिग्ध गतिविधियों का बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर मानसिक प्रभाव पड़ रहा है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवकों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और होटल संचालन को लेकर भी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह मामला ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित महेश नगर की एक पॉश कॉलोनी में सामने आया, जहां होटल के बाहर शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे युवकों को रोकने पर महिलाओं से अभद्रता और मारपीट की गई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Gwalior Hotel Viral Video women harassment

शहर की खबरें

ग्वालियर

और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

01 Oct 2026 | 4:53 pm