BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Gwalior News: ग्वालियर में पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, जागरण के दौरान पुराने दुश्मन ने निकाला बदला…

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां, लधेड़ी थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक मोनू बाथम की गोली मारकर हत्या कर …

gwalior news

gwalior news

muskan mishra
Published: 25 Sept 2025 | 8:33 amModified: 25 Sept 2025 | 8:33 am
HIGHLIGHTS
  1. ग्वालियर के लधेड़ी इलाके में युवक मोनू बाथम की गोली मारकर हत्या।
  2. हत्या के पीछे पुरानी रंजिश मुख्य कारण।
  3. आरोपी रोशन बाथम ने अपने साथियों के साथ मिलकर की वारदात।

Gwalior News: ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां, लधेड़ी थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक मोनू बाथम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात तो यह है कि यह सनसनीखेज वारदात उस समय हुई जब क्षेत्र में जागरण का कार्यक्रम चल रहा था।

पुरानी रंजिश का है पूरा मामला

Gwalior News: बताया जा रहा है कि हत्या का कारण पुरानी रंजिश है, और इस घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि रोशन बाथम, जो मृतक का जानकार और पुराना दुश्मन था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रोशन बाथम ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर इस हमले को अंजाम दिया। सभी आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से मोनू बाथम पर हमला किया और उसे गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। फिलहाल, ग्वालियर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

जागरण के दौरान हुआ हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इलाके में जागरण का आयोजन चल रहा था, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान अचानक गोलियों की आवाज़ गूंजी और मोनू बाथम ज़मीन पर गिर पड़ा। मौके पर अफरातफरी मच गई और कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा। घायल मोनू को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने जांच शुरू की

Gwalior News: पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यह घटना पूरी तरह से आपसी रंजिश के चलते की गई है। इससे पहले भी मोनू और रोशन के बीच कई बार कहासुनी और झगड़े हो चुके थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

read more: Janjgir Champa News: जंगल में चल रहा था जुए का खेल! पुलिस आई तो मैदान छोड़ खड़े हुए जुआरी, 17 बाइकें जब्त

read more: CBSE 10th-12th Exam Datesheet 2026: जारी हुआ CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2026 का टाइम टेबल.. जानें कब से शुरू होंगे इम्तिहान

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह घटना ग्वालियर जिले के लधेड़ी थाना क्षेत्र में जागरण के दौरान हुई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Gwalior News: A young man was shot dead in Gwalior due to an old rivalry

शहर की खबरें

ग्वालियर

और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm