BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Gwalior Crime News: भाई बना हैवान! दोस्त के साथ मिलकर बहन से की हैवानियत…पूरा मामला जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

झाँसी रोड थाना क्षेत्र के पारस विहार कॉलोनी में दो युवकों ने 19 वर्षीय युवती को घर में अकेला पाकर उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया। आरोपियों में एक युवक …

Gwalior Crime News

Gwalior Crime News

Sneha Singh
Published: 11 Dec 2025 | 3:56 pmModified: 11 Dec 2025 | 3:57 pm
HIGHLIGHTS
  1. ग्वालियर के पारस विहार कॉलोनी में 19 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप ।
  2. आरोपियों में एक युवक पीड़िता का दूर का रिश्तेदार बताया गया।
  3. पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।

Gwalior Crime News ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। झाँसी रोड थाना क्षेत्र के पारस विहार कॉलोनी में दो दोस्तों ने 19 साल की युवती को घर में अकेला पाकर उसके ही घर में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों में एक युवक पीड़ित का दूर का रिश्तेदार भी लगता है। इस पूरे मामले के बाद पीड़ित के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

घर में अकेले पाकर दिया घटना को अंजाम

Gwalior Crime Newsदरअसल, बीते बुधवार की सुबह पारस विहार कॉलोनी में रहने वाली 19 साल की युवती की माँ को आरोपी युवक ने फोन कर बताया था कि वह सब्ज़ी भाजी लेकर घर आ रहा है, लेकिन जब तक युवक घर आया तब तक उसकी माँ चौका-बर्तन का काम करने के लिए निकल चुकी थी और घर पर वह अकेली थी। तभी राजवीर उनके घर पहुँचा और सब्ज़ी भाजी देने के बाद महाराजबाड़े से लौटकर आने की बात कही। जब वह वापस लौटकर आया तो अपने दोस्त सतीश कुशवाह को साथ में लेकर आया।

Gwalior Crime Newsयुवती ने दरवाज़ा खोल दिया और उन्हें घर के अंदर आने दिया। तभी राजवीर ने उसको अकेला देख कमरे की कुंडी लगा दी। फिर सतीश ने उसके हाथ-पैर पकड़े और दोनों ने एक-एक कर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की, साथ ही धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे। फिर आरोपी फरार हो गए।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Gwalior Crime News अपने साथ हुई घटना की जानकारी उसने बड़ी बहन और माँ को बताई। उसकी बात को सुन तत्काल माँ-बहन उसे थाने लेकर पहुँचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि बिलौआ निवासी राजवीर कुशवाह उसकी मां का दूर का रिश्ते में भांजा लगता है।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों को घर से गिरफ्तार कर लिया। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर उन्हें अब जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें :-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह घटना ग्वालियर के झाँसी रोड थाना क्षेत्र के पारस विहार कॉलोनी में हुई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Gwalior Crime Case: Two Men Arrested for Assault on 19-Year-Old Girl

शहर की खबरें

ग्वालियर

और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am