Gwalior Husband Attacks Wife : ग्राहकों से बात करना पड़ा भारी! पति ने दुकान में घुसकर पत्नी के साथ कर दिया ऐसा खौफनाक कांड, सिर्फ इस वजह से रची थी साज़िश
Gwalior में पत्नी पर शक और नशे की हालत में पति ने सिलाई-कॉस्मेटिक दुकान में घुसकर चाकू और कैंची से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की शिकायत …

Gwalior Husband Attacks Wife
- Gwalior में पति ने दुकान पर पहुंचकर पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया।
- गर्दन, पेट और पीठ पर वार से महिला गंभीर रूप से घायल हुई।
- पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
ग्वालियर :Gwalior Husband Attacks Wife मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले में नशे और पत्नी पर शक की वजह से कॉस्मेटिक और सिलाई की दुकान चला रही पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस घटना में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर भीड़ जमा होता देख आरोपी पति उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
घर चलाने के लिए चलाती थी कॉस्मेटिक दुकान
दरअसल मुरार थाना क्षेत्र के नदी पार टाल में रहने वाली सुनीता बाथम की शादी 11 साल पहले अशोक बाथम से हुई थी। MP Crime News सुनीता और अशोक के दो बच्चे भी हैं। सुनीता ने बताया कि अशोक नशे का आदी है और कोई काम-धंधा भी नहीं करता है। घर का खर्च चलाने के लिए सुनीता ने सिलाई और कॉस्मेटिक की दुकान खोली थी। दुकान पर आने वाले ग्राहकों से सुनीता का बात करना अशोक को बर्दाश्त नहीं होता था। वह अक्सर उसके चाल-चलन पर शक करता और काम बंद करने के लिए दबाव बनाता था।
गर्दन, पेट और पीठ पर वार
सुनीता अपनी दुकान पर काम कर रही थी। तभी अशोक हाथ में चाकू लेकर वहां पहुंचा। Attempt to Murder News अशोक ने सीधे सुनीता की गर्दन पर चाकू से वार किया। सुनीता ने अपना हाथ आगे अड़ाया जिससे उसकी उंगली बुरी तरह कट गई। इतने पर भी अशोक नहीं रुका, उसने सुनीता के पेट में चाकू घोंप दिया। जब लोग सुनीता को बचाने दौड़े तो अशोक ने दुकान में रखी सिलाई वाली कैंची उठा ली और उससे सुनीता की पीठ पर वार किया। लोगों को चाकू मारने की धमकी देते हुए वह वहां से फरार हो गया।
सास, ससुर और देवर भी शामिल
इसके बाद मौके पर मौजूदा लोगों ने सुनीता को मुरार सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सुनीता ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस हमले के पीछे सिर्फ अशोक नहीं, बल्कि उसकी सास, ससुर और देवर भी शामिल हैं। उसका मेहनत करना और घर चलाना पूरे परिवार को खटकता था। इन लोगों के उकसावे पर ही पति अशोक ने हत्या की नीयत से उस पर हमला किया है। फिलहाल पुलिस ने घायल पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और अब जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
न्हे भी पढ़ें:-
- CMHO Sanjay Mishra Suspended: जिले के CMHO सस्पेंड.. आदेश जारी होते ही स्वास्थ्य महकमें में मचा हड़कंप, पढ़ें क्या लिखा है निलंबन आदेश में..
- Shikshamitra-Anudeshak Salary Hike: शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को बड़ी सौगात, मानदेय में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी, खुद सीएम ने किया ऐलान, इसी महीने से होगा लागू
- Raghav Chadha Reply AAP: “मैं घायल, इसलिए घातक हूँ”.. राघव चड्ढा ने सिलसिलेवार तरीके से दिए AAP के आरोपों के जवाब.. क्या पार्टी से कटेगा पत्ता?
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Husband Attacks Wife With Knife Over Suspicion in Gwalior
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm