Gwalior Husband Attacks Wife : ग्राहकों से बात करना पड़ा भारी! पति ने दुकान में घुसकर पत्नी के साथ कर दिया ऐसा खौफनाक कांड, सिर्फ इस वजह से रची थी साज़िश

Gwalior में पत्नी पर शक और नशे की हालत में पति ने सिलाई-कॉस्मेटिक दुकान में घुसकर चाकू और कैंची से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

Gwalior Husband Attacks Wife : ग्राहकों से बात करना पड़ा भारी! पति ने दुकान में घुसकर पत्नी के साथ कर दिया ऐसा खौफनाक कांड, सिर्फ इस वजह से रची थी साज़िश

Gwalior Husband Attacks Wife / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: April 4, 2026 / 04:27 pm IST
Published Date: April 4, 2026 4:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Gwalior में पति ने दुकान पर पहुंचकर पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया।
  • गर्दन, पेट और पीठ पर वार से महिला गंभीर रूप से घायल हुई।
  • पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

ग्वालियर :Gwalior Husband Attacks Wife  मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले में नशे और पत्नी पर शक की वजह से कॉस्मेटिक और सिलाई की दुकान चला रही पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस घटना में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर भीड़ जमा होता देख आरोपी पति उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घर चलाने के लिए चलाती थी कॉस्मेटिक दुकान

दरअसल मुरार थाना क्षेत्र के नदी पार टाल में रहने वाली सुनीता बाथम की शादी 11 साल पहले अशोक बाथम से हुई थी। MP Crime News  सुनीता और अशोक के दो बच्चे भी हैं। सुनीता ने बताया कि अशोक नशे का आदी है और कोई काम-धंधा भी नहीं करता है। घर का खर्च चलाने के लिए सुनीता ने सिलाई और कॉस्मेटिक की दुकान खोली थी। दुकान पर आने वाले ग्राहकों से सुनीता का बात करना अशोक को बर्दाश्त नहीं होता था। वह अक्सर उसके चाल-चलन पर शक करता और काम बंद करने के लिए दबाव बनाता था।

गर्दन, पेट और पीठ पर वार

सुनीता अपनी दुकान पर काम कर रही थी। तभी अशोक हाथ में चाकू लेकर वहां पहुंचा। Attempt to Murder News अशोक ने सीधे सुनीता की गर्दन पर चाकू से वार किया। सुनीता ने अपना हाथ आगे अड़ाया जिससे उसकी उंगली बुरी तरह कट गई। इतने पर भी अशोक नहीं रुका, उसने सुनीता के पेट में चाकू घोंप दिया। जब लोग सुनीता को बचाने दौड़े तो अशोक ने दुकान में रखी सिलाई वाली कैंची उठा ली और उससे सुनीता की पीठ पर वार किया। लोगों को चाकू मारने की धमकी देते हुए वह वहां से फरार हो गया।

सास, ससुर और देवर भी शामिल

इसके बाद मौके पर मौजूदा लोगों ने सुनीता को मुरार सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सुनीता ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस हमले के पीछे सिर्फ अशोक नहीं, बल्कि उसकी सास, ससुर और देवर भी शामिल हैं। उसका मेहनत करना और घर चलाना पूरे परिवार को खटकता था। इन लोगों के उकसावे पर ही पति अशोक ने हत्या की नीयत से उस पर हमला किया है। फिलहाल पुलिस ने घायल पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और अब जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

न्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.