Gwalior Accident News : आंखों के सामने ही उजड़ गया परिवार.. सड़क पार कर रही महिला को ऑटो ने रौंदा, CCTV वीडियो देखकर दहल जायेंगे आप भी
एक हैरान करने वाले हिट एंड रन मामले में, सड़क पर एक महिला को ऑटो ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और कुछ ही …

Gwalior Accident News
- ग्वालियर के ईदगाह क्षेत्र में रोड क्रॉस कर रही महिला को ऑटो ने टक्कर मारी।
- घायल महिला शशि गुप्ता का अस्पताल में इलाज के दौरान निधन
- CCTV फुटेज में घटना कैद; पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक की तलाश शुरू की।
Gwalior Accident News ग्वालियर: मध्य प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। इस बीच ग्वालियर में फिर एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक ऑटो चालक ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। यह घटना वहां लगे एक CCTV कैमरे में कैद हुई है। घायल महिला की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतिका के पति की शिकायत पर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
रोड क्रॉस करते समय मारी टक्कर
Gwalior Accident News दरअसल, भिंड जिले की निवासी शशि गुप्ता, जिनकी उम्र लगभग 48 वर्ष थी, ग्वालियर कंपू थाना क्षेत्र के ईदगाह स्थित शीतला अपार्टमेंट में रहती थी। शशि अपने पति अजय गुप्ता, भांजे मोन्टी और बेटे शिवा गुप्ता के साथ इंदौर जाने के लिए बस में सवार होने जा रही थीं। जैसे ही मृतिका अशोक ट्रैवल्स के ऑफिस के पास पहुंचीं, तभी रोड क्रॉस करते समय तेज रफ्तार ऑटो ने उनसे टक्कर मार दी। ऑटो चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया जबकि, महिला लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गई।
CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
Gwalior Accident News शशि की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे घायल अवस्था में जयारोग्य अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान घायल महिला ने अपना दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अपनी निगरानी में लेकर भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर CCTV कैमरे को खंगाला तो उसमें ऑटो चालक महिला को टक्कर मारते हुए साफ दिखाई दे रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मृतक महिला के पति अजय गुप्ता की शिकायत पर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें
- दिल्ली में लाल किले के पास ऐसे हुआ कार में ब्लास्ट, CCTV फुटेज आया सामने, देखें धमाके का भयावह मंजर, आतंकी भी कैमरे में कैद?
- सरकारी स्कूल के टॉयलेट में शिक्षक ने लगाई फांसी, बाथरुम में फंदे पर लटका मिला शव, बच्चे और स्टाफ देख कांप उठे, सामने आई आत्महत्या की वजह ?
- दिल्ली ब्लास्ट में दो लाशें क्या आतंकियों की हैं? 10 में से 8 शवों की हुई पहचान, पर 2 की सिर गायब, उंगलियां बिखरीं…
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हादसा ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के ईदगाह स्थित शीतला अपार्टमेंट के पास हुआ।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: Family Shattered in Minutes as Auto Hits Woman, Driver’s Act Caught on CCTV
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am