BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Online Service: मीठी बातें करे मेरे साथ… वो भी पूरी रात, शादीशुदा महिला ने इंस्टा पर डाली थी ये स्टेटस, फ़ोन नंबर देकर कहा- कॉल करें

Online Service: मीठी बातें करे मेरे साथ… वो भी पूरी रात, शादीशुदा महिला ने इंस्टा पर डाली थी ये स्टेटस, फ़ोन नंबर देकर कहा- कॉल करें

Online Service

Online Service

tikesh Kumar
Published: 21 Nov 2025 | 9:29 pmModified: 21 Nov 2025 | 9:30 pm
HIGHLIGHTS
  1. इंस्टाग्राम पर खतरनाक जाल
  2. महिला के फोटोज़ के साथ अश्लील कैप्शन
  3. शादीशुदा महिला को हुआ बड़ा शॉक

ग्वालियर: Online Service:  ग्वालियर में एक शादीशुदा महिला को सोशल मीडिया पर युवक से दोस्ती का भारी नुकसान हुआ। महिला ने पहले युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की। फिर युवक ने महिला का मोबाइल नंबर ले लिया। महिला से बातचीत के बाद उसे मिलने बुलाया। जब महिला ने शादीशुदा होने की बात कहकर मिलने से इनकार किया, तो युवक बौखला गया। युवक ने महिला को बदनाम करने के लिए एक फर्जी आईडी बनाई और उसमें ऑनलाइन सर्विस लिखकर महिला की दो तस्वीरें और उसका मोबाइल नंबर डाल दिया। जब महिला को यह बात पता चली तो उसने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

महिला के फोटोज़ के साथ ‘ऑनलाइन सर्विस’ का अश्लील कैप्शन (Online chat services for women)

दरअसल, हजीरा थाना क्षेत्र के आरामिल निवासी 30 साल की पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत की कि कुछ महीने पहले रवि आर्य नाम के युवक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी (raviarya4417) से उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसे उसने सामान्य समझकर स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी ने बातचीत शुरू की और उसका मोबाइल नंबर मांग लिया। महिला ने बताया कि उसने साधारण बातचीत समझकर नंबर दे दिया था। लेकिन जल्द ही रवि आर्य ने फोन कर उससे मिलने और निजी बातचीत करने की बात की। पीड़िता ने साफ तौर पर आरोपी को बताया कि वह शादीशुदा है और किसी भी तरह की व्यक्तिगत बातचीत नहीं करना चाहती। इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और अवैध रूप से संपर्क करने की कोशिश करता रहा।

इंस्टाग्राम आईडी से हुई महिला की बदनामी (Gwalior social media crime)

Online Service:  16 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 1 बजे महिला ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी चेक की, तो उसके होश उड़ गए। आरोपी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी दो तस्वीरें अपलोड की थीं और साथ ही उस पर अश्लील और आपत्तिजनक कैप्शन 'ऑनलाइन सर्विस' लिखा था। महिला ने तुरंत इन पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट अपने मोबाइल में ले लिए। इसके बाद आरोपी ने महिला के मोबाइल पर कॉल कर खुलेआम धमकी दी और कहा कि उसने ही फर्जी आईडी बनाई है। आरोपी ने कहा, "तुझे जो करना है, कर ले," जिससे पीड़िता मानसिक रूप से बहुत आहत और भयभीत हो गई। आरोपी की यह हरकतें उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से की गई थीं। यह न सिर्फ साइबर अपराध है, बल्कि चरित्र हनन का प्रयास भी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी की फर्जी आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: ग्वालियर में एक महिला को सोशल मीडिया पर युवक से दोस्ती करना महंगा पड़ा। युवक ने महिला की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी तस्वीरें अपलोड की और उसे बदनाम करने की कोशिश की।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Online Service: Talk sweetly to me... that too all night long

शहर की खबरें

ग्वालियर

और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am