Raja Raghuwanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सोनम का बैग जलवाने वाला बिल्डर लोकेंद्र गिरफ्तार, पिस्टल और 5 लाख की तलाश
राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सोनम का बैग जलवाने वाला बिल्डर लोकेंद्र गिरफ्तार…Raja Raghuwanshi Murder Case: Big revelation

Raja Raghuwanshi Murder Case | Image Source | IBC24
- ग्वालियर- राजा रघुवंशी हत्याकांड मामला,
- बिल्डर लोकेंद्र सिंह की एंट्री,
- ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया शिलॉन्ग,
ग्वालियर: Raja Raghuwanshi Murder Case: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नए किरदार लोकेंद्र सिंह तोमर की एंट्री हुई है। उस पर आरोप है कि उसने सोनम के काले रंग के बैग को जलवाने के लिए प्रॉपर्टी कारोबारी शिलोम जेम्स से कहा था। बैग तो जला दिया गया लेकिन उसमें रखे पाँच लाख रुपये और पिस्टल नहीं मिली है। पुलिस को शक है कि राजा और सोनम के मोबाइल का राज भी लोकेंद्र ही जानता है।
Raja Raghuwanshi Murder Case: इसके बाद कल ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने लोकेंद्र को दोपहर में हिरासत में लिया। इसके बाद शिलॉन्ग और इंदौर पुलिस भी ग्वालियर पहुँच गई। आज शिलॉन्ग पुलिस ने लोकेंद्र का मेडिकल कराकर उसे JMFC अर्पिता त्रिपाठी की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर शिलॉन्ग पुलिस को सौंप दिया है। इसके बाद एक बार फिर से लोकेंद्र का मेडिकल टेस्ट होगा फिर उसे इंदौर रवाना किया जाएगा। ग्वालियर के पुलिस अधिकारियों के अनुसार लोकेंद्र का राजा हत्याकांड में संलिप्त होना सामने आया है। शिलॉन्ग पुलिस को लोकेंद्र से कई चीजें बरामद करनी हैं इसलिए उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है।
Raja Raghuwanshi Murder Case: लोकेंद्र को ग्वालियर से इंदौर, इंदौर से दिल्ली, दिल्ली से गुवाहाटी और गुवाहाटी से शिलॉन्ग ले जाया जाएगा। शिलॉन्ग पुलिस ने कोर्ट में बताया कि राजा रघुवंशी केस में जो आरोपी हैं उनकी बातचीत लोकेशन के ज़रिए होती थी। साथ ही कुछ सामान भी उससे रिकवर करना है इसलिए पूछताछ के लिए शिलॉन्ग ले जाना ज़रूरी है। बैग, पिस्टल और पाँच लाख रुपये को लेकर पूछताछ की जाएगी।
Raja Raghuwanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी ने ये सामान लोकेंद्र के इंदौर वाले फ्लैट में रखा था लेकिन अब वो सामान कहाँ है, इसका पता लगाना है। आपको बता दें कि लोकेंद्र मूलतः ग्वालियर का बिल्डर है। पिछले कुछ वर्षों से उसने अपना पूरा कारोबार इंदौर में शिफ्ट कर लिया है। जिस देवास नाका बिल्डिंग में राजा की हत्या के बाद सोनम ठहरी थी वह लोकेंद्र की ही है। उसने यह बिल्डिंग शिलोम जेम्स को किराए पर दी थी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: लोकेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर का प्रॉपर्टी डीलर है, जिसने इंदौर में कारोबार फैलाया है। उस पर आरोप है कि उसने सोनम रघुवंशी के काले बैग को जलवाने की साजिश की थी, जिसमें पिस्टल और ₹5 लाख रुपये थे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Raja Raghuwanshi Murder Case: Big revelation in Raja Raghuwanshi murder case, builder Lokendra who burnt the bag arrested, pistol and 5 lakh rupees being searched
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am