Spa Center Video Viral: स्पा सेंटर में युवती पर ऐसे काम करने का दबाव डाल रहा था युवक, मना करने पर किया ऐसा कांड, वीडियो में कैद हुई करतूत
Spa Center Video Viral: स्पा सेंटर में युवती पर ऐसे काम करने का दबाव डाल रहा था युवक, मना करने पर किया ऐसा कांड, वीडियो में कैद हुई करतूत
- स्पा सेंटर पर मसाज कराने पहुंचे युवक ने युवती की जूते से जमकर मारपीट की
- मसाज करने से युवक को मना करने पर युवक ने की मारपीट
- मारपीट का सीसीटीवी वायरल
Spa Center Video Viral: ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में स्पा सेंटर पर मसाज कराने पहुंचे एक युवक ने युवती की स्पा सेंटर के अंदर ही जूते से जमकर मारपीट कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। युवती की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने मसाज करने से युवक को मना कर दिया था। युवती के मुंह से ना सुनकर युवक क्रोधित हो गया था। हालांकि, पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Read More: Global Investors Summit 2025: "निवेश, उद्योग और व्यापार अब भोपाल की पहचान, एक लाख 83 हजार 400 रोजगार होंगे सृजित" - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दरअसल, यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के सिरोल रोड स्थित मोना फैमिली एंड स्पा सेंटर में 22 साल की युवती जब अपनी मालकिन के साथ स्पा सेंटर को बंद कर रही थी। तभी वहां बल्लू उर्फ बलराम घुरैया नाम का युवक पहुंचा और मसाज करने की डिमांड करने लगा। युवती ने जब युवक को बताया कि ज्यादा समय होने के चलते स्पा सेंटर बंद किया जा रहा है इसलिए वहां कल मसाज कराने के लिए आए। इसी बात को लेकर पहले तो आरोपी ने स्पा सेंटर में हंगामा मचाया फिर गाली गलौज की। लेकिन, जब युवती ने मसाज करने से साफ मना कर दिया तो आरोपी युवक आक्रोशित हो गया और युवती व उसकी पार्लर की मालकिन के साथ मारपीट की। जिसमें उन्हें चोटें भी आई।
Read More: Global Investor Summit-2025: सीएम डॉ मोहन यादव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा पर आयोजित विभागीय शिखर सम्मेलन में हुए शामिल, कहा - मध्यप्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तेज गति से हो रहे हैं कार्य
पार्लर में मौजूद राजू नाम के युवक ने बीच बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी और आरोपी ने धमकी दी कि अगर आज के बाद उसे मना किया तो जान से मार देगा। यह पूरी घटना स्पा सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद युवती अपने स्पा सेंटर की मालकिन के साथ थाने पहुंची और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज थमाने के साथ-साथ युवक के खिलाफ शिकायत की। वहीं, पुलिस ने युवती की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी हैं।
Web Title: Video of a girl being beaten up in Gwalior spa centre goes viral
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm