हापुड़ के जंगल में महिला का शव मिला
हापुड़ के जंगल में महिला का शव मिला
हापुड़ (उप्र), 16 जून (भाषा) हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के जंगल में एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई और उसका शव जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि पीड़िता की पहचान बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के भदस्याना गांव की रहने वाली शिवानी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है।
उन्होंने कहा कि उबारपुर के जंगल में महिला का शव मिला है और उसके सिर पर चोट के निशान हैं।
पुलिस ने कहा कि ग्रामीणों ने सोमवार रात अधिकारियों को शव के बारे में सूचित किया, जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
महिला के परिवार के अनुसार वह सोमवार सुबह बैंक जाने के लिए घर से निकली थी और उसके बाद लापता हो गई थी।
बाद में उसके रिश्तेदारों ने शव की पहचान की।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि हत्या का का मकसद अभी पता नहीं चला है और जांच जारी है।
इस बीच, एहतियात के तौर पर भदस्याना गांव में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल यादव ने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है और मामले के संबंध में कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
स्थानीय निवासियों ने अनुमान लगाया है कि हत्या कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ी हो सकती है, हालांकि पुलिस ने अब तक किसी कारण की पुष्टि नहीं की है। भाषा सं जफर जोहेब
जोहेब
लेखक के बारे में
Web Title: हापुड़ के जंगल में महिला का शव मिला
HAPUR
और भी पढ़ें ›आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की
01 Oct 2026 | 1:00 pmपति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 11:49 amमंदिर में दो साधुओं की हत्या
01 Oct 2026 | 10:39 amहरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:50 amउप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 9:34 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 amसंभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की
01 Oct 2026 | 12:27 amनीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की
01 Oct 2026 | 12:15 am