Harada Mysterious Death: नदी में तैरता मिला अज्ञात शव, इलाके में मची सनसनी, सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी
नदी में तैरता मिला अज्ञात शव, इलाके में मची सनसनी…Harada Mysterious Death: An unknown body was found floating in the river, causing a

Harada Mysterious Death | Image Source | IBC24
- हरदा में अजनाल नदी से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,
- शव मिलने से इलाके में मची सनसनी,
- सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी,
हरदा: Harada Mysterious Death: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत अजनाल नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रविवार सुबह नदी किनारे लोगों ने शव को पानी में तैरता हुआ देखा जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
Read More : Road Accident In Tamil Nadu: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर
Harada Mysterious Death: सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पंचनामा तैयार किया। प्राथमिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के बीच आंकी जा रही है और शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह करीब 3 से 4 दिन पुराना है।
Harada Mysterious Death: घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल के मरचुरी कक्ष में सुरक्षित रखवाया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं और शहर व आसपास के अन्य थानों को भी जानकारी भेज दी गई है ताकि पहचान में मदद मिल सके।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "हरदा अजनाल नदी शव" हरदा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत अजनाल नदी में मिला है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Harada Mysterious Death: An unknown body was found floating in the river
हरदा
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm