Harda Bajaj Showroom Dispute : कॉल सेंटर कर्मचारी को भारी पड़ा ‘फीडबैक’ मांगना, नाराज ग्राहक ने साथियों संग शोरूम में घुसकर किया ऐसा कांड, आप भी देखें वीडियो
हरदा के इंदौर रोड स्थित बजाज शोरूम में गाड़ी की सर्विसिंग के फीडबैक के कारण विवाद हुआ। नाराज़ ग्राहक ने पहले फोन पर धमकी दी और बाद में अपने साथियों …

Harda Bajaj Showroom Dispute
- सर्विस फीडबैक कॉल के दौरान ग्राहक ने फोन पर धमकी दी।
- आरोपी अपने साथियों के साथ शोरूम में पहुँचकर कर्मचारी के साथ मारपीट की।
- पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
हरदा : Harda Bajaj Showroom Dispute मध्य प्रदेश के हरदा के इंदौर रोड स्थित बजाज शोरूम में सर्विस फीडबैक मांगना एक कर्मचारी को भारी पड़ गया। बुधवार दोपहर एक ग्राहक द्वारा पहले फोन पर धमकी दी गई और फिर अपने साथियों के साथ शोरूम पहुंचकर कर्मचारी के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गाड़ी की सर्विसिंग के संबंध में किया था कॉल
मिली जानकारी के अनुसार,हरदा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में इंदौर रोड पर स्थित सुरजीत बजाज शोरूम में कार्यरत सर्विस एडवाइजर प्रसंग शर्मा ने बुधवार दोपहर करीब 2 बजे ग्राहक अरुण कतिया को उसकी गाड़ी की सर्विसिंग के संबंध में फीडबैक के लिए फोन किया था। इस दौरान सर्विस से नाराज़ ग्राहक भड़क गया और फोन पर ही धमकी देते हुए कहा कि वह गाड़ी के साथ उसे भी देख लेगा। करीब दो घंटे बाद अरुण कतिया अपने साथी शुभम के साथ शोरूम पहुंचा और आते ही प्रसंग शर्मा के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
पुलिस ने मामला दर्ज आगे की कार्यवाई शुरू
विरोध करने पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। कुछ देर बाद उनके दो अन्य साथी गोविंद लोखंडे और एक अज्ञात युवक भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी कर्मचारी के साथ मारपीट की। शोरूम के अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर प्रसंग को बचाया। जाते-जाते आरोपियों ने दोबारा फोन करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। सिविल लाइन थाना टीआई के अनुसार, पीड़ित की शिकायत पर अरुण, शुभम, गोविंद और एक अज्ञात युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 296(बी), 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Weather Update News: ये क्या हुआ..? अचानक बदला मौसम का मिजाज..! बढ़ती गर्मी के बीच हुई ओलावृष्टि, किसान इस वजह से परेशान
- Chhattisgarh High Court Judgment on Rape : ‘हाइमेन सुरक्षित तो रेप नहीं…’, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बलात्कार पर बड़ा फैसला, 7 साल की सजा को किया आधा
- Janjgir Student Suicide News: पहले बॉयफ्रेंड को किया वीडियो कॉल, फिर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, हालत देख परिजन भी हुए हैरान
- Mauganj Murder Mystery : बेवफा पत्नी की खूनी साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला मौत का राज़
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सर्विस एडवाइजर द्वारा गाड़ी की सर्विसिंग के फीडबैक के लिए किए गए फोन कॉल पर ग्राहक नाराज़ हो गया और धमकी दी।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Harda Showroom Employee Assaulted Over Service Feedback
हरदा
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am