Weather Update News: ये क्या हुआ..? अचानक बदला मौसम का मिजाज..! बढ़ती गर्मी के बीच हुई ओलावृष्टि, किसान इस वजह से परेशान

Weather Update News: मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। कुछ दिनों से प्रदेश में हल्की गर्मी के एहसास के बाद प्रदेश में अचानक ओलावृष्टि हुई। बेमौसम बारिश ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है जिले के अलग-अलग गांवों में अचानक बदले मौसम ने लोगों को चौंका दिया। 

Weather Update News: ये क्या हुआ..? अचानक बदला मौसम का मिजाज..! बढ़ती गर्मी के बीच हुई ओलावृष्टि, किसान इस वजह से परेशान

baarish/ image source: IBC24

Modified Date: February 18, 2026 / 10:53 pm IST
Published Date: February 18, 2026 10:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गर्मी के बीच ओलावृष्टि
  • मंदसौर में मौसम पलटा
  • 22 जिलों में बारिश अलर्ट

मंदसौर: मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। कुछ दिनों से प्रदेश में हल्की गर्मी के एहसास के बाद प्रदेश में अचानक ओलावृष्टि हुई। बेमौसम बारिश ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है जिले के अलग-अलग गांवों में अचानक बदले मौसम ने लोगों को चौंका दिया। स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है। बेमौसम बारिश ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है जिले के अलग-अलग गांवों में अचानक बदले मौसम ने लोगों को चौंका दिया।

मंदसौर जिले में अचानक मौसम ने करवट ली

मंदसौर जिले में अचानक मौसम ने करवट ले ली है। दिनभर की गर्मी के बाद शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और कई ग्रामीण इलाकों में तेज बिजली की कड़कड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है। बेमौसम बारिश ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है जिले के अलग-अलग गांवों में अचानक बदले मौसम ने लोगों को चौंका दिया। तेज गर्जना और चमक के बीच शुरू हुई बारिश से जहां मौसम सुहाना हुआ, वहीं खेतों में खड़ी गेहूं, चना और लहसुन की फसलों पर संकट मंडराने लगा है। कई जगहों पर ओले गिरने से फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

MP Weather Update देशभर में अब मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कई राज्यों में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। साथ ही दिन में तापमान में बढ़ोतरी देखते को मिल रही है। जिसकी वजह से दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

22 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट

MP Weather Update Today दरअसल, दो साइक्लोनिक सिस्टम के एक्टिव होने से कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इंदौर-ग्वालियर समेत कई शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

दो सिस्टम से बदलेगा मौसम

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में एक तरफ वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है तो वहीं दूसरी ओर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर भी देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

इन्हें भी पढ़े:-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।