Income Tax Notice of 26 Crore Rupees: 15 हजार की नौकरी और 26 करोड़ रुपए बकाया टैक्स! आयकर विभाग का नोटिस देख शख्स के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला
Income Tax Notice of 26 Crore Rupees: 15 हजार की नौकरी और 26 करोड़ रुपए बकाया टैक्स! आयकर विभाग का नोटिस देख शख्स के उड़े होश, जानें क्या है पूरा …

Income Tax Notice of 26 Crore Rupees | Source : AI Meta
- हरदोई में एक प्राइवेट नौकरी करने वाले शख्स को इनकम टैक्स विभाग ने 26 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है।
- इस नोटिस के मिलने के बाद शख्स का परिवार परेशान है और इनकम टैक्स विभाग के चक्कर काट रहा है।
- इससे पहले भी अलीगढ़ में 3 गरीब परिवार को करोड़ों का नोटिस मिल चुका है।
हरदोई। Income Tax Notice of 26 Crore Rupees: उत्तरप्रदेश के हरदोई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। हरदोई में एक प्राइवेट नौकरी करने वाले शख्स को इनकम टैक्स विभाग ने 26 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है। इस नोटिस के मिलने के बाद शख्स का परिवार परेशान है और इनकम टैक्स विभाग के चक्कर काट रहा है। इन पर भारी कर बकाया है।
इस मामले को लेकर राजेश का कहना है कि उसने न तो कोई कंपनी खोली है और न ही कभी इतनी बड़ी रकम का लेन-देन किया है। उसका मानना है कि दिल्ली में नौकरी के लिए इंटरव्यू के दौरान जमा किए गए दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी कंपनियां बनाई गई हैं।
आयकर विभाग से मिले नोटिस के बाद पूरा परिवार हैरान है। राजेश ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों से मामले की जांच की बात कही और ये भी बताया कि उसके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल हुआ है। बता दें कि, इससे पहले भी अलीगढ़ में 3 गरीब परिवार को करोड़ों का नोटिस मिल चुका है।
ये है पूरा मामला
तहसील शाहाबाद के पाली थाना क्षेत्र के अतरजी गांव निवासी एक निजी कर्मचारी को आयकर विभाग की ओर से 26 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा गया है। नोटिस में उसके नाम पर हरियाणा और महाराष्ट्र (पुणे) में दो कंपनियां संचालित होने की बात कही गई है, जिन पर टैक्स बकाया बताया गया है। यह जानकारी मिलते ही पीड़ित राजेश कुमार के होश उड़ गए और अब पीड़ित आयकर विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर है।
दरअसल राजेश कुमार दिल्ली की एक मोबाइल कंपनी में 2022 से 15 हजार रुपये महीने की तनख्वाह पर काम कर रहा है। इससे पहले भी वह दो अन्य निजी कंपनियों में नौकरी कर चुका है। राजेश ने बताया कि दो अप्रैल को उसके गांव के पते पर आयकर विभाग से एक नोटिस आया, जिसमें 25.97 करोड़ रुपये टैक्स बकाया होने की बात लिखी गई थी। वह उस समय दिल्ली में था।
परिजनों ने नोटिस गांव के अन्य लोगों को दिखाया और फिर इसका फोटो उसे व्हाट्सएप किया। राजेश के अनुसार, यह नोटिस हरदोई इनकम टैक्स कार्यालय से 18 मार्च को जारी किया गया था और 27 मार्च तक जवाब मांगा गया था। नोटिस मिलने के बाद राजेश छह अप्रैल को गांव आया और हरदोई स्थित आयकर विभाग के अधिकारियों से मिलकर अपनी स्थिति स्पष्ट की।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: राजेश कुमार का कहना है कि उसने कभी कोई कंपनी नहीं खोली है और उसका मानना है कि दिल्ली में नौकरी के दौरान जमा किए गए दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी कंपनियां बनाई गई हैं, जिन पर टैक्स बकाया है।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: A job of 15 thousand and tax dues of 26 crores! The man was shocked to see the notice of the Income Tax Department
HARDOI
और भी पढ़ें ›उप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 9:34 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am